गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अजमेर: राजस्व मंडल सदस्य IAS टीकमचंद बोहरा से कार डिलीवरी के नाम पर ठगी​ | October 2026 Festival Calendar: अक्टूबर में शारदीय Navratri से Karwa Chauth तक पड़ेंगे प्रमुख व्रत​ | Hrithik Roshan-Saba Azad की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल, एक्स वाइफ सुजैन के कमेंट ने लूट ली लाइमलाइट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

महिंद्रा की गाड़ियों पर टूटा ग्राहकों का प्यार, एक महीने में सेल का आंकड़ा लाखों पार, इतना बढ़ा एक्सपोर्ट​

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2026 की सेल के आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी के लिए पिछला महीना सेल के लिहाज से काफी अच्छा रहा. महिंद्रा ने घरेलू सेल और एक्सपोर्ट को मिलाकर सितंबर में कुल 1,14,874 गाड़ियां बेचीं. सालाना बेस्ड पर कंपनी की कुल सेल में 15 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई. […]

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2026 की सेल के आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी के लिए पिछला महीना सेल के लिहाज से काफी अच्छा रहा. महिंद्रा ने घरेलू सेल और एक्सपोर्ट को मिलाकर सितंबर में कुल 1,14,874 गाड़ियां बेचीं. सालाना बेस्ड पर कंपनी की कुल सेल में 15 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस कुल आंकड़े में एसयूवी के अलावा 3.5 टन से कम वजन वाले Light Commercial Vehicles यानी LCV, थ्रीव्हीलर और एक्सपोर्ट की सेल भी शामिल है.

सितंबर में 64 हजार से ज्यादा SUVs बिकीं

सितंबर में ने घरेलू बाजार में 64,092 यूटिलिटी व्हीकल बेचीं. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 56,233 यूनिट्स बेची थीं. यानी इस बार यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

महिंद्रा की घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेल में सिर्फ यूटिलिटी व्हीकल शामिल हैं. कंपनी ने सितंबर में कोई कार या वैन नहीं बेची. वहीं, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच घरेलू यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 3.58 लाख यूनिट हो गई. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 2.98 लाख यूनिट्स बेची थीं.

इलेक्ट्रिक SUV की भी बढ़ी डिमांड

महिंद्रा एंड महिंद्रा के Automotive Business के प्रेसिडेंट वेलुसामी आर के मुताबिक, सितंबर में कंपनी की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 64,092 यूनिट रही. वहीं, कुल व्हीकल सेल 1,14,874 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है.

कंपनी ने बताया कि उसकी ईवी लॉन्चिंग के बाद से अब तक 1 लाख बिलिंग का आंकड़ा पार हो चुका है. महिंद्रा इलेक्ट्रिक फोरव्हीलर सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है. कंपनी इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स के बाद दूसरी बड़ी कंपनी के तौर पर सामने आई है.

कमर्शियल वाहन और 3 व्हीकल की बिक्री भी बढ़ी

महिंद्रा की घरेलू कमर्शियल वाहन बिक्री भी सितंबर में बढ़ी है. कंपनी ने इस दौरान 30,420 कमर्शियल वाहन बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा हैं. 2 टन से कम वजन वाले LCV की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 4,044 यूनिट रही. वहीं, 2 टन से 3.5 टन वजन वाले LCV की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 26,376 यूनिट तक पहुंच गई.

थ्रीव्हीलर सेगमेंट में भी महिंद्रा को अच्छी ग्रोथ मिली. e3W समेत कंपनी ने सितंबर में 16,343 थ्रीव्हीलर बेचे, जो सालाना आधार पर 26 फीसदी ज्यादा है. अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच थ्रीव्हीलर की बिक्री 53 फीसदी बढ़कर 82,058 यूनिट हो गई. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 53,578 यूनिट था.

सितंबर में एक्सपोर्ट घटा, लेकिन 6 महीने में 48% बढ़ा

महिंद्रा के लिए सितंबर में एक्सपोर्ट का आंकड़ा थोड़ा कमजोर रहा. कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,019 गाड़ियां एक्सपोर्ट कीं, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 4,320 यूनिट था. यानी सालाना आधार पर सितंबर में एक्सपोर्ट 7 फीसदी घटा.

हालांकि, अप्रैल से सितंबर 2026 की पूरी अवधि देखें तो तस्वीर अलग रही. इन छह महीनों में महिंद्रा का कुल एक्सपोर्ट 48 फीसदी बढ़कर 30,031 यूनिट हो गया. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 20,303 गाड़ियां एक्सपोर्ट की थीं.यानी सितंबर में मंथली एक्सपोर्ट में गिरावट के बावजूद, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में महिंद्रा की कुल एक्सपोर्ट बिक्री में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY