आजकल सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक खबर मिनटों में फैल जाती है. पिछले कुछ दिनों से बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक खबर इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है. एक कथित गजट नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब देश के सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी रहेगी. इस खबर ने बैंक ग्राहकों के बीच काफी भ्रम पैदा कर दिया. जब इस दावे की सरकारी स्तर पर गहराई से पड़ताल की गई तो सच्चाई बिल्कुल विपरीत निकली.

फर्जी नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा दावा वायरल हो रहे इस दस्तावेज को देखने पर ये बिल्कुल असली सरकारी आदेश जैसा लगता है. इस फर्जी नोटिफिकेशन को केंद्र सरकार तथा वित्त मंत्रालय के नाम से जारी किया गया है. मैसेज में साफ तौर पर लिखा गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथसाथ देश के तमाम सरकारी बैंकों में अब हर शनिवार को कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा. इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस मैसेज को लोग सच मानकर लगातार एक दूसरे को फॉरवर्ड कर रहे हैं. कई लोगों ने तो इसके आधार पर अपने बैंक जाने के प्लान भी टाल दिए.
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance , claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
The document pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
— PIB Fact Check October 1, 2026
पीआईबी ने सामने आकर बताई पूरी सच्चाई
जैसे ही ये भ्रामक जानकारी सरकार के संज्ञान में आई, तुरंत इस पर कड़ा एक्शन लिया गया. भारत सरकार की प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल दस्तावेज की बारीकी से जांच की. जांच के बाद पीआईबी ने स्पष्ट कर दिया कि ये खबर पूरी तरह से फेक है. सरकार या वित्त मंत्रालय ने बैंकों की छुट्टी को लेकर ऐसा कोई भी आदेश या गजट जारी नहीं किया है. शरारती तत्व जानबूझकर ऐसी गलत जानकारी फैला रहे हैं जिससे आम जनता को परेशानी हो.
शनिवार की छुट्टी को लेकर क्या हैं असली नियम
अब सवाल उठता है कि आखिर बैंकों में शनिवार को छुट्टी के असली नियम क्या हैं. बैंकिंग गाइडलाइंस के अनुसार बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी नहीं होती है. देश के सभी बैंक महीने के सिर्फ दूसरे तथा चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं. अगर किसी महीने में पांच शनिवार आते हैं, तो पहले, तीसरे तथा पांचवें शनिवार को बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होता है. इस नियम में सरकार ने फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है.
The document