गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
शादी के बाद पहली बार परदे पर दिखेगी सोनाक्षी-ज़हीर की केमिस्ट्री! ‘तू है मेरी किरण’ का पहला पोस्टर आउट, जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म!​ | Asian Games में Ishan Kishan का तूफान, Team India को फाइनल में पहुंचाकर बनाया महा-रिकॉर्ड​ | Railway Jobs 2026 : असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14,627 वैकेंसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amitabh Bachchan Injured: कौन बनेगा करोड़ पति के सेट पर फिसले ‘बिग बी’, हुए चोटिल!​

Amitabh Bachchan Injured: के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, दरअसल बिग बी 18′ शो को होस्ट कर रहे हैं, इस शो की शूटिंग के दौरान एक्टर अचानक फिसल गए, जिससे उनके घुटने पर चोट लग गई। इसके बाद से फैंस बिग बी की हेल्थ को लेकर चिंतित […]

Amitabh Bachchan Injured: के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, दरअसल बिग बी 18′ शो को होस्ट कर रहे हैं, इस शो की शूटिंग के दौरान एक्टर अचानक फिसल गए, जिससे उनके घुटने पर चोट लग गई। इसके बाद से फैंस बिग बी की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं।

Big B ने पहली बार बैठकर की शो की शुरुआत

अमिताभ बच्चन अक्सर शो की शुरुआत मे विंग्स के साथ दौड़कर आते हैं, फिर स्टेज पर खड़े होकर शो की शुरुआत करते हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने शो की शुरुआत बैठकर की। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को चोटिल होने की वजह बताई।

Amitabh Bachchan हुए चोटिल 

KBC 18 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने घुटने की तरफ इशारा करते हुए बताया कि, बीते दिन शो की शूटिंग करते हुए उनका पैर फिसल गया था, जिसकी वजह से वो चोटिल हो गए, जिससे उन्हें खड़े होने में तकलीफ हो रही है।

हालांकि, उन्होंने ने साफ किया कि, चोट इतनी गहरी नहीं है। वो कंटेस्टेंट्स के साथ खड़े होकर ही शो को होस्ट करेंगे।

कब हुई थी  ‘KBC’ की शुरुआत 

‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का मशहूर शो है, इसकी शुरुआत 3 जुलाई 2000  में हुई थी। तब से ही अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट कर रहें है, उन्हें इस शो को होस्ट करते करीब 26 साल हो चुके हैं। 

बता दें कि, सिर्फ एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 3’ सीजन की होस्टिंग शाहरुख खान ने की थी। बाकी सभी सीजन की होस्टिंग बिग बी ने की है। 

Amitabh Bachchan के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही रिभु दासगुप्ता के डारेक्शन में बनी कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ फिल्म में नजर आएंगे, जो 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। साथ ही वो नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस साइंसफिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 में  अहम किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY