गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बैंक में हर शनिवार छुट्टी का दावा फर्जी, सरकार ने नहीं दिया कोई आदेश​ | पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, तीन घर तबाह​ | फॉर्म-6 पर घमासान: राहुल गांधी ने पूछा- बदलाव का आदेश किसने दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6 6 6 6 6 4 4 4 4…ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने खराब पिच पर की विस्फोटक बल्लेबाजी, देखते रही श्रीलंका की टीम​

Ishan Kishan: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की टीम से हो रहा है. श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और भारत के शुरुआती 4 विकेट जल्दी ही पवेलियन […]

Ishan Kishan: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की टीम से हो रहा है. श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और भारत के शुरुआती 4 विकेट जल्दी ही पवेलियन भेज दिया.

भारत के लिए सिर्फ वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ही बड़ी पारी खेल सके, इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाया, वैभव ने जहां 38 रन बनाए, वहीं ईशान किशन ने 80 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 169 रन बनाने में सफल रही.

वैभव सूर्यवंशी और Ishan Kishan ने लगाया रनों का अंबार

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन अभिषेक आज बड़ी पारी नही खेल सके और सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने, उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का जड़ा. वहीं संजू सैमसन भी कुछ खास नही कर सके उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए, लेकिन एक छोर से वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी जारी रही.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर पकड़कर मैच को एंकर करने की कोशिस की, लेकिन इसी बीच वैभव सूर्यवंशी 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रनों पर आउट हुए. हालांकि ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की कमी नही खलने दी. ईशान किशन एक तरफ से बड़े शॉट खेलते हुए रन बना रहे थे.

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

कप्तान श्रेयस अय्यर 13 गेंदों में 13 रन तो अक्षर पटेल 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, वहीं नीचे बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा भी सिर्फ 2 रन ही बना सके. वहीं शिवम दुबे भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस दौरान शिवम दुबे ने 9 गेंदों का सामना किया. हालांकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 80 रनों की पारी खेली, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए.

श्रीलंका के लिए कप्तान सहान ने 2 विकेट झटके, कप्तान के अलावा रत्नायके ने भी 2 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि वनुजा सहान, लसिथ क्रूसपुले और फर्नांडो को 11 विकेट मिले.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY