बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Smit Machchhar: कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार ? घायल होने के बाद भी प्लेन सुरक्षित उतारा, 180 यात्रियों की जान बचाई, PM नेतन्याहू ने की तारीफ​ | IND vs WI: गौतम गंभीर ने तो हरा ही दिया था, रोहित शर्मा के इस मास्टरस्ट्रोक से जीता भारत, शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक​ | PM CARES Bal Yojana New Rules: SC-OBC और मुफ्त कोचिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी, सरकार की नई गाइडलाइन जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM CARES Bal Yojana New Rules: SC-OBC और मुफ्त कोचिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी, सरकार की नई गाइडलाइन जारी​

PM CARES Bal Yojana Aadhaar Rules: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और PM CARES बाल योजना के लाभार्थियों के लिए आधार से जुड़ी नई व्यवस्था लागू कर दी है।  मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब इन योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ के लिए लाभार्थियों […]

PM CARES Bal Yojana Aadhaar Rules: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग और PM CARES बाल योजना के लाभार्थियों के लिए आधार से जुड़ी नई व्यवस्था लागू कर दी है। 

मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब इन योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ के लिए लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण कराना होगा या आधार नंबर होने का प्रमाण देना होगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि जिन लाभार्थियों के पास अभी आधार नंबर नहीं है, उन्हें आधार नामांकन के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि, आधार बनने तक लाभार्थियों को वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान साबित करने का अवसर दिया जाएगा।

बच्चों के लिए अलग व्यवस्था, बर्थ सर्टिफिकेट चलेगा

मंत्रालय ने बच्चों के लिए अलग व्यवस्था भी तय की है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार नहीं होने की स्थिति में जन्म प्रमाण पत्र , पासपोर्ट , स्कूल प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के आधार पर पहचान सत्यापित की जा सकेगी। 

वहीं, मातापिता या कानूनी अभिभावक से संबंध साबित करने के लिए भी निर्धारित दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकेगा।

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को ये दस्तावेज जरूरी

18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों के लिए वोटर आईडी , राशन कार्ड , पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस , दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेजों को मान्यता दी गई है। 

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आधार प्रमाणीकरण में तकनीकी समस्या आने पर , अन्य सत्यापन माध्यम या आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन विकल्पों से लाभ दिया जा सकेगा।

कोई भी बच्चा योजना के लाभ से वंचित नहीं होगा

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी बच्चे को केवल आधार प्रमाणीकरण नहीं होने या आधार नामांकन लंबित होने के कारण योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। 

ऐसे मामलों में पहचान और अभिभावक से संबंध की पुष्टि के बाद लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY