गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम​ | चाय की दुकान का ऐसा नाम कि हर कोई रुक जाए! प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’​ | FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राज्यसभा चुनाव: सपा कैंडिडेट धनराज नाथवानी के पास कितनी संपत्ति?​

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने आज उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में चलअचल संपत्ति, बैंक जमा, शेयरम्यूचुअल फंड, सोनाहीरे, जमीन और अन्य निवेश का ब्योरा दिया गया है. हलफनामे के मुताबिक, धनराज नथवानी, उनकी पत्नी और दो बच्चों की घोषित […]

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने आज उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में चलअचल संपत्ति, बैंक जमा, शेयरम्यूचुअल फंड, सोनाहीरे, जमीन और अन्य निवेश का ब्योरा दिया गया है. हलफनामे के मुताबिक, धनराज नथवानी, उनकी पत्नी और दो बच्चों की घोषित चल संपत्ति करीब ₹291.99 करोड़, जबकि अचल संपत्ति करीब ₹81.26 करोड़ है. यानी उनके पास ₹373.26 करोड़ की कुल संपत्ति है.

चुनावी हलफनामे में धनराज नाथवानी की चल संपत्ति ₹77,74,87,216 यानी करीब ₹77.75 करोड़ बताई गई है. उनकी पत्नी भूमी नाथवानी की चल संपत्ति ₹211,09,76,865 यानी करीब ₹211.10 करोड़ है. इसके अलावा दोनों बच्चों के नाम पर ₹1,95,14,799 और ₹1,19,71,934 की चल संपत्ति घोषित है. इस तरह परिवार की कुल चल संपत्ति करीब ₹291.99 करोड़ होती है. बैंक खातों, एफडी और अन्य जमा में धनराज नाथवानी के नाम करीब ₹10.63 करोड़ हैं और उनकी पत्नी के बैंक डिपॉजिट करीब ₹1.87 करोड़ हैं.

शेयर, म्यूचुअल फंड और दूसरे निवेश में ₹255 करोड़ से ज्यादा

दोनों बच्चों के नाम पर बैंक में ₹1.95 करोड़ और ₹1.20 करोड़ जमा है. इन सभी को जोड़ने पर परिवार के बैंक खातों और जमा में करीब ₹15.65 करोड़ हैं. धनराज नाथवानी के नाम शेयर, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड और दूसरे निवेश की घोषित रकम करीब ₹55.76 करोड़ है. उनकी पत्नी के नाम यह राशि करीब ₹199.44 करोड़ है. यानी दोनों के निवेश को जोड़ें तो यह रकम करीब ₹255.20 करोड़ बैठती है.

पोस्ट ऑफिस, पीपीएफ और बीमा में भी निवेश

धनराज नथवानी के नाम पीपीएफ में करीब ₹70.28 लाख और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों की सरेंडर वैल्यू करीब ₹2.11 करोड़ घोषित है. पत्नी के नाम भी कई जीवन बीमा पॉलिसियां हैं, जिनकी घोषित सरेंडर वैल्यू को मिलाकर करीब ₹45.24 लाख बैठती है. परिवार का कुल घोषित निवेश करीब ₹3.27 करोड़ है. परिवार के नाम दूसरों से मिलने वाली रकम, एडवांस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य रिसीवेबल्स करीब ₹7.71 करोड़ हैं.

धनराज नाथवानी के पास ₹1.62 करोड़ की ज्वेलरी है. वहीं, पत्नी के पास ₹8.54 करोड़ की ज्वैलरी है. दोनों की ज्वेलरी की कुल घोषित कीमत करीब ₹10.16 करोड़ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY