भारत के भरोसेमंद और किफायती डायमंड ज्वेलरी ब्रांड कीमती ज्वेल्स ने मुंबई में अपने रिटेल विस्तार को आगे बढ़ाते हुए बोरीवली वेस्ट में शहर का दूसरा फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है। स्टोर का उद्घाटन श्री संजय उपाध्याय जी, माननीय विधायक, बोरीवली विधानसभा और जनरल सेक्रेटरी, बीजेपी मुंबई, और माननीय अध्यक्ष, की उपस्थिति में हुआ। नए स्टोर के साथ कीमती ने मुंबई में अपने तेजी से बढ़ते रिटेल विस्तार में एक और कदम आगे बढ़ाया है।

नया स्टोर शॉप नंबर 1 और 2, ग्राउंड फ्लोर, द हवेली कोऑप हाउसिंग सोसाइटी, गुलमोहर रोड, सुंदर नगर, बोरीवली वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400092 में स्थित है। यहां ग्राहकों को कीमती की मॉडर्न लैबग्रोउन डायमंड ज्वेलरी उपलब्ध होगी। स्टोर मुंबई के प्रमुख रेसिडेंशियल और रिटेल क्षेत्रों में से एक में ब्रांड की ज्वेलरी को ग्राहकों के करीब लेकर आया है।
बोरीवली में यह स्टोर अंधेरी में शुरू किए गए कीमती के पहले मुंबई फ्लैगशिप स्टोर के बाद खोला गया है। इसके साथ मुंबई में ब्रांड के स्टोर्स की संख्या दो हो गई है। यह प्रमुख बाजारों में मजबूत रिटेल मौजूदगी तैयार करने की कीमती की योजना का हिस्सा है। देशभर में लगातार नए स्टोर शुरू करने के साथ ब्रांड तेजी से अपना रिटेल नेटवर्क बढ़ा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक कीमती की ज्वेलरी और इसके प्रोडक्ट्स को करीब से देख सकें।
कीमती की खासियत लैबग्रोउन डायमंड ज्वेलरी खरीदने के अनुभव को बदलने पर उसका फोकस है। ब्रांड के पास अपना इनहाउस मैन्युफैक्चरिंग सेटअप और डिजाइन की अपनी टीम है। इससे डिजाइन, प्रोडक्शन और कीमतों पर बेहतर नियंत्रण रहता है। इसका वर्टिकली इंटीग्रेटेड और फैक्ट्रीडायरेक्ट मॉडल मैन्युफैक्चरिंग से लेकर ग्राहक तक पहुंचने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसके चलते कीमती ग्राहकों को सर्टिफाइड लैबग्रोउन डायमंड ज्वेलरी बेहतर कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है।
कीमती के डायमंड की कीमत लगभग 30,000 रुपए प्रति कैरेट से शुरू होती है। ब्रांड इस कैटेगरी में चल रही पारंपरिक कीमतों से अलग विकल्प पेश कर रहा है। इसके साथ ही डिजाइन, सर्टिफिकेशन और कारीगरी पर भी पूरा ध्यान दिया गया है।
बोरीवली के नए स्टोर में रिंग्स, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स और नेकवेयर के साथ डायमंड ज्वेलरी की कई रेंज उपलब्ध हैं। इसमें हर दिन पहनने, ऑफिस, शादी और खास मौकों के लिए डिजाइन की गई ज्वेलरी शामिल है। ग्राहक अलगअलग डिजाइन, डायमंड साइज और स्टाइल में से अपनी पसंद चुन सकते हैं। कीमती मेडटूऑर्डर का विकल्प भी देता है, जिसके जरिए ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार ज्वेलरी को कस्टमाइज कर सकते हैं।
स्टोर के उद्घाटन के मौके पर अरमान कोठारी, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, कीमती ज्वेल्स, ने कहा, “मुंबई कीमती के लिए हमेशा से एक अहम् बाजार रहा है और यहाँ अपना दूसरा स्टोर शुरू करना हमारे लिए एक विशेष उपलब्धि है। बोरीवली में ग्राहकों की पसंद लगातार बदल रही है और हम चाहते थे कि इस क्षेत्र के ग्राहकों को ब्रांड की ज्वेलरी समेत सभी सुविधाएँ उनके समीप ही मिले। हमारा उद्देश्य हमेशा से डायमंड ज्वेलरी खरीदने और उसे अनुभव करने के तरीके को बदलना रहा है। इसके लिए हम ब्रांड उत्कृष्ट डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और किफायती कीमतों को एक साथ ला रहे हैं। भारत के अलगअलग शहरों में स्टोर शुरू करते हुए हमारा फोकस ऐसे ब्रांड को तैयार करने पर है, जिस पर ग्राहक भरोसा कर सकें और अपनी अलगअलग ज्वेलरी जरूरतों के लिए दोबारा यहाँ आ सकें।”
कीमती का रिटेल नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और इसके बिजनेस मॉडल को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ब्रांड को कोठारी ग्रुप के डायमंड मैन्युफैक्चरिंग और ज्वेलरी के 45 से ज्यादा वर्षों के अनुभव पर तैयार किया गया है। इसके साथ कीमती अपना डिजाइन स्टूडियो, इनहाउस प्रोडक्शन और मॉडर्न रिटेल एक्सपीरियंस भी लेकर आ रहा है। कोठारी ग्रुप, आंत्रप्रेन्योर निखिल कामथ और कविन शाह के सहयोग से कीमती एक नया ज्वेलरी बिजनेस तैयार कर रहा है, जिसका फोकस आज के ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी को ज्यादा आसान और उपयोगी बनाना है।
बोरीवली का नया स्टोर कीमती के तेजी से बढ़ते रिटेल विस्तार की दिशा में एक और कदम है। ब्रांड की योजना दिसंबर 2026 तक 88 स्टोर्स तक पहुंचने की है। अलगअलग शहरों में लगातार नए स्टोर्स शुरू करने के साथ कीमती अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है और सर्टिफाइड लैबग्रोउन डायमंड ज्वेलरी को बेहतर डिजाइन और पारदर्शी, किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहा है।
आने वाले समय में कीमती का लक्ष्य भारत में डायमंड ज्वेलरी खरीदने के तरीके को बदलना है। इसके लिए ब्रांड इनहाउस डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, किफायती कीमत और मॉडर्न रिटेल एक्सपीरियंस को एक साथ ला रहा है, ताकि फाइन ज्वेलरी खरीदना ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान और पारदर्शी हो।