सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​

Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने पहले लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। सोमवार रात सेज ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में शेरनीज ने सेज फाल्कन को 7 रन से हराया। शेरनीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में सेज फाल्कन 20 […]

Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने पहले लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। सोमवार रात सेज ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में शेरनीज ने सेज फाल्कन को 7 रन से हराया। शेरनीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में सेज फाल्कन 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा।

आयुषी की शानदार फिफ्टी

शेरनीज की जीत में आयुषी श्रीवास्तव की नाबाद 57 रन की पारी अहम रही। उन्होंने 36 गेंदों में 8 चौकों की मदद से रन बनाए। कात्यायनी पाठक ने 29 गेंदों पर 31 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शुरुआत में शेरनीज के विकेट जल्दी गिरने के बाद दोनों ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में आयुषी की यह सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही।

सेज फाल्कन की आरज की अहम पारी

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज फाल्कन को आरजू सिंह ने संभाला। उन्होंने 42 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सोनाली सिंह 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य अर्चना ने 9 रन बनाए। आरजू के आउट होने के बाद सेज फाल्कन पर दबाव बढ़ गया और टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में सेज फाल्कन की ओर से आरजू की पारी सबसे अहम रही।

सान्वी भाटिया की गेंदबाजी ने बदला मैच

फाइनल के आखिरी ओवरों में सान्वी भाटिया ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिए और अर्चना, श्रद्धा व निधि को आउट कर सेज फाल्कन की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं। शेरनीज की ओर से सान्वी के अलावा संध्या, कात्यायनी और अंशू तिवारी ने एकएक विकेट लिया। वहीं सेज फाल्कन की अर्चना यादव ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में गेंदबाजों का प्रदर्शन निर्णायक रहा।

ये खिलाड़ी पुरस्कृत

फाइनल के बाद खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुरस्कार वितरण किया।

प्लेयर ऑफ मैच : आयुषी श्रीवास्तब

प्लेयर ऑफ लीग : कात्यायनी पाठक

सर्वश्रेष्ठ बॉलर : प्रियांशी यादव

सर्वश्रेष्ठ बैटर : आरजू सिंह : 3 मैच

सर्वश्रेष्ठ कैच : पायल चौरसिया

ये खबर भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY