Champawat Janta Milan: चंपावत के जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें दूरदराज के इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने अपनी परेशानियां सीधे जिलाधिकारी के सामने रखीं। कार्यक्रम में कुल 95 शिकायतें और आवेदन आए।

फसलों की सुरक्षा और सड़कपानी की सबसे ज्यादा शिकायतें
जनता मिलन में सबसे ज्यादा मामले जंगली जानवरों से फसलों को बचाने से जुड़े रहे। ग्रामीणों ने तारबाड़, घेरबाड़ और चेनलिंक फेंसिंग की मांग रखी। इसके अलावा सोलर लाइट, सड़क, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास और आपदा से टूटे भवनों के मुआवजे की शिकायतें भी सामने आईं।
सिर्फ शिकायत आगे भेजना काफी नहीं DM
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ कहा कि शिकायत को संबंधित विभाग तक भेजकर जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। हर मामले के समाधान की नियमित निगरानी भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर हो सकता है, उनमें बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। लोगों को छोटे कामों के लिए बारबार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सड़कहेलीपैड की मांग पर मौके की जांच के निर्देश
कार्यक्रम में सीसी रोड बनाने और दूरस्थ इलाकों में हेलीपैड तैयार करने की मांग भी रखी गई। DM ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति देखने के निर्देश दिए। इसके बाद नियमों के अनुसार जरूरी कार्रवाई और प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
ये खबर भी पढ़ें:
मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। प्रशासन का जोर इस बात पर रहा कि लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान हो और सरकारी योजनाओं का फायदा सही लोगों तक पहुंचे।
अब कार्रवाई पर नजर
जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश तो दिए गए हैं, लेकिन इन शिकायतों पर जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से काम होता है, ये देखने वाली बात होगी।