शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 02 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का  शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला​ | पहले सिगरेट की दुकान पर मुलाकात, फिर कार में शराब पार्टी और हत्या… ऐसे खुला प्रशांत हत्याकांड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Swara Bhasker Controversy: पद्मावत के बयान पर स्वरा भास्कर का पलटवार, कहा- मैंने जौहर को कायरता नहीं कहा, मेरे नाम पर चल रहा एजेंडा​

Swara Bhasker Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर दिए गए अपने पुराने बयान पर सफाई दी है।  उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पुराने इस विवाद को बारबार उठाया जा रहा है और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। एक इंटरव्यू में स्वरा ने इस […]

Swara Bhasker Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर दिए गए अपने पुराने बयान पर सफाई दी है। 

उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पुराने इस विवाद को बारबार उठाया जा रहा है और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

एक इंटरव्यू में स्वरा ने इस पूरे विवाद को राजनीतिक आईटी सेल का एजेंडा बताया। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर अपनी पहचान और काम चला रहे हैं।

स्वरा ने कहा कि उनके पुराने बयान को लेकर लगातार ट्रोलिंग की जा रही है।

जौहर वाली महिलाओं को कभी कायर नहीं कहा स्वरा भास्कर

स्वरा ने कहा कि उन्होंने कभी भी जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा था। उनका कहना था कि अगर कोई रेप सर्वाइवर ऐसी घटना का महिमामंडन देखे, तो उसकी भावनाओं को समझना जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बातों को तोड़मरोड़कर पेश किया गया।

राइज एंड फॉल 2 में शहजाद और सिवेत के बीच तीखी बहस

स्वरा ने कहा कि उनके बयान को लेकर चल रही चर्चाएं एक बार फिर पुराने विवाद को सामने ला रही हैं और उन्होंने अपने पक्ष को स्पष्ट किया है।

इस विवाद को लेकर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में भी बहस देखने को मिली, जहां स्वरा के बयान पर कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY