रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 296 रनों का लक्ष्य, अब बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी​ | भारतीयों की जेब और लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव! 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ का होगा कंज्यूमर मार्केट​ | मेरठ में 16 हजार संपत्तियों पर संकट, सड़क पर उतरे लोग, मंत्री बोले- टेंशन ना लें, हम रि-सर्वे कराएंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, कांग्रेस ने EVM से कई चुनाव जीते… चुनाव आयोग विवाद के बीच सीएम योगी का हमला​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने EVM और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने EVM और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का मुख्य विपक्षी दल और UPA से जुड़े दूसरे दलों की मौजूदा बयानबाजी गैरजिम्मेदाराना है. उनके मुताबिक, विपक्ष SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश बताया. योगी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और RJD SIR को लेकर हायतौबा मचा रहे हैं.

‘कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया है, लेकिन अब वही लगातार चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया सिर्फ चुनाव आयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की कई संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहा है. सीएम योगी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों का भी जिक्र किया.

EVM को ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण बताया

मुख्यमंत्री ने EVM को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिस EVM के जरिए कांग्रेस की कई राज्यों और केंद्र में सरकार बनी, उसी EVM को अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी के CAG और EVM को लेकर दिए गए बयानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2019 के राफेल मामले में भी CAG को लेकर सवाल उठाए गए थे.

1975 की इमरजेंसी का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए 1975 की इमरजेंसी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया और कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गलत तरीके से हटाया गया. उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया. CM योगी ने सवाल किया कि देश की सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाना कहां की देशभक्ति है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY