शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पहाड़ से मैदान तक तबाही… घर गिरे, कहीं पेड़, UP में भारी बारिश से 15 की मौत, अलर्ट पर उत्तराखंड और दिल्ली-NCR​ | CJI Surya Kant: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पुलिस लाठीचार्ज पर बोले- छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ तो कोर्ट आंखें नहीं मूंदेगा​ | वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, लगातार मिल रहे थे मौके​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा टायर… खंभे से टकराई कार, BJP विधायक समेत 3 घायल​

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की डिबाई सीट से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार शाम एक हादसे का शिकार हो गए. गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय, उनकी फॉर्च्यूनर के सामने अचानक एक दूसरी गाड़ी आ गई. टक्कर से बचने की कोशिश में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा […]

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की डिबाई सीट से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार शाम एक हादसे का शिकार हो गए. गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय, उनकी फॉर्च्यूनर के सामने अचानक एक दूसरी गाड़ी आ गई. टक्कर से बचने की कोशिश में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि टक्कर के तुरंत बाद चारों एयरबैग खुल गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 120 किमी/घंटा थी.

हादसे में 63 वर्षीय विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पीआरओ अनूप सिंह और सुरक्षा गार्ड राजेश सिंह भी घायल हुए, जबकि ड्राइवर विनोद कुमार बालबाल बच गए. घायलों को दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही है.

घायलों की हालत खतरे से बाहर

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉर्च्यूनर को एक्सप्रेसवे से हटवाया. विधायक चंद्रपाल सिंह सुबह 11:00 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए निकले थे. एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं. यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर हापुड़ बॉर्डर के पास हुआ.

बारिश में फिसली कार

विधायक चंद्रपाल सिंह डिबाई कोतवाली इलाके के बड़रपुर गांव के रहने वाले हैं. शनिवार शाम करीब 4:00 बजे, बीबी नगर थाना क्षेत्र के पोटा काबुलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक दूसरी कार आ गई. टक्कर से बचने के लिए ड्राइवर विनोद कुमार ने जोर से ब्रेक लगाए. उस समय भारी बारिश हो रही थी और एक्सप्रेसवे पर पानी जमा होने के कारण फॉर्च्यूनर टायर फटने से फिसल गई और खंभे से टकरा गई.

MLA दिल्ली के AIIMS रेफर

हादसे के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई.गाड़ी से MLA चंद्र पाल सिंह लोधी, उनके सुरक्षा गार्ड अमित, PRO अनूप सिंह और ड्राइवर विनोद को बाहर निकाला गया. MLA चंद्र पाल सिंह लोधी को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुरक्षा गार्ड और PRO को मामूली चोटें लगीं. गार्ड अमित, MLA को एक निजी गाड़ी से हापुड़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद, हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने MLA को दिल्ली के AIIMS रेफर कर दिया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY