शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
घर के बड़े कहें तो भी न दें! 1 साल से छोटे बच्चे को शहद क्यों है खतरनाक?​ | Asian Games 2026: विमेंस के बाद मेंस कबड्डी टीम ने भी जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, दोनों फाइनल में भारत ने ईरान को हराया​ | Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर के चढ़ावे की रकम 85 बार चुराता नजर आया अविनाश, करुणेश पांडेय ने 68 बार की आरोपियों की मदद, चंपत राय के नाम खाता नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Workout Tips: खाली पेट एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट​

सुबह उठकर खाली पेट एक्सरसाइज करना आजकल कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. कुछ लोग इसे फिटनेस रूटीन का आसान तरीका मानते हैं, जबकि कुछ के मन में इसे लेकर कई सवाल रहते हैं. आखिर खाली पेट वर्कआउट करने के दौरान शरीर में क्या बदलाव होते हैं और इसका असर हर व्यक्ति […]

सुबह उठकर खाली पेट एक्सरसाइज करना आजकल कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. कुछ लोग इसे फिटनेस रूटीन का आसान तरीका मानते हैं, जबकि कुछ के मन में इसे लेकर कई सवाल रहते हैं. आखिर खाली पेट वर्कआउट करने के दौरान शरीर में क्या बदलाव होते हैं और इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा क्यों नहीं होता? एक्सपर्ट से जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें.

डॉ. अरविंद अग्रवाल का कहना है कि खाली पेट वर्कआउट करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी या बेहतर नहीं माना जा सकता. चलिए डॉक्टर के जरिए आपको बताते हैं कि किसे खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए और किन्हें नहीं?

कौन कर सकते हैं खाली पेट एक्सरसाइज अगर सुबह हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योग या कम से मध्यम स्तर का कार्डियो करना है और व्यक्ति को खाली पेट अच्छा महसूस होता है, तो इसे किया जा सकता है. लेकिन वजन घटाने या बेस्ट रिजल्ट के लिए प्रेशर लेते हुए भूखा रहना, शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

हैवी एक्सरसाइज करने वाले एक्सपर्ट कहते हैं कि हैवी वेट ट्रेनिंग, हाईइंटेंसिटी वर्कआउट या लंबे समय तक एक्सरसाइज करने वालों के लिए पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना बेहतर रहता है, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी या चक्कर जैसी समस्या से बचने में मदद मिल सकती है.

खाली पेट एक्सरसाइज के फायदे खाली पेट एक्सरसाइज करने से उस समय फैट बर्निंग कुछ बढ़ सकती है, लेकिन इससे लंबे समय में वजन कम होने का फायदा निश्चित रूप से ज्यादा होता है, ऐसा प्रमाण नहीं है. इसलिए वर्कआउट का समय व्यक्ति की दिनचर्या, लक्ष्य और शरीर की क्षमता के अनुसार तय होना चाहिए.

कब न करें ये गलती अगर खाली पेट एक्सरसाइज के दौरान चक्कर, कमजोरी, घबराहट या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो तुरंत रुकना चाहिए. डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों को खाली पेट वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY