शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा’, विराट कोहली का बड़ा ऐलान​ | Sambhal Kalki Dham Acharya: संभल में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू पर आरोप​ | समुद्र में AI का बढ़ता दखल, जयशंकर ने UN में जताई चिंता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दरिंदगी… दरभंगा पुलिस ने लिया एक्शन, 3 को किया गिरफ्तार​

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां परीक्षा देकर अपने घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी अपने ननिहाल ले गया. आरोप है कि वहां उसने छात्रा को एक […]

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां परीक्षा देकर अपने घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी अपने ननिहाल ले गया. आरोप है कि वहां उसने छात्रा को एक रात रखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर 25 सितंबर की देर शाम बिरौल थाने में शिकायत दर्ज कराई.

आवेदन मिलते ही दरभंगा पुलिस एक्शन मोड में आ गई. बिरौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और मामले से जुड़े मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी, उसके पिता जामुन मांझी और वारदात में सहयोग करने वाले एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तब उसका पिता जामुन मांझी पुलिस के सामने ही पीड़ित परिवार को डरानेधमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था. इस कारण उसे भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

पुराना पारिवारिक परिचय और प्रेम प्रसंग का एंगल

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी परिवार और पीड़ित परिवार के बीच पुराना पारिवारिक संबंध और आनाजाना था. पुलिस मामले में प्रेमप्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है. हालांकि, SDPO बिरौल प्रभाकर तिवारी और एसएसपी दरभंगा जगुनाथ रेड्डी ने स्पष्ट किया कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए मामला अत्यंत संवेदनशील और गंभीर है. नाबालिग को बहलाफुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपों के आधार पर बिना देरी किए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है.

जांच और कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और अदालत में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. घटना की परिस्थितियों, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY