रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
संतान की लंबी आयु के लिए 3 अक्तूबर को रखा जाएगा Jitiya Vrat, ये हैं शुभ पूजा मुहूर्त​ | UPI चार्जेस के खिलाफ हल्ला बोल! 2 Oct को मोबाइल दुकानदारों ने किया ‘नो UPI डे’ का ऐलान​ | October Trip: अक्टूबर में घूम आएं भारत की ये 5 से एक जगह, हर पल बनेगा यादगार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI: पहले ODI ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, इस ऑलराउंडर का होगा डेब्यू​

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने पर होगी। लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में कुछ बड़े नामों की वापसी के बीच प्लेइंग इलेवन को लेकर भी चर्चा तेज है। […]

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने पर होगी। लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में कुछ बड़े नामों की वापसी के बीच प्लेइंग इलेवन को लेकर भी चर्चा तेज है। वहीं एक ऑलराउंडर को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है।

रोहित और विराट की वापसी से मजबूत होगा टॉप ऑर्डर

पहले ODI में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को मजबूती देगी। कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जिम्मेदारी मिल सकती है।

इस ऑलराउंडर को मिल सकता है ODI डेब्यू

टीम इंडिया की संभावित ODI प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा के साथ नितीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है। नितीश को मौका मिलता है तो यह उनका वनडे क्रिकेट में डेब्यू होगा। वह बल्ले के साथसाथ तेज गेंदबाजी से भी टीम को विकल्प दे सकते हैं। ऐसे में उनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।

गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार

गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव स्पिन की कमान संभाल सकते हैं। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। वॉशिंगटन सुंदर भी टीम को अतिरिक्त स्पिन विकल्प दे सकते हैं।

ODI सीरीज में संभावित प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY