शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
CEC Gyanesh Kumar: SIR प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर , SIT जांच की मांग​ | जिनपिंग ने ट्रंप के सामने उठाया ताइवान का मुद्दा​ | ‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, CEC के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, देशभर में निकाल रही मार्च​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda​

गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरहतरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब गोविंदा ने इस मुलाकात को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी […]

गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरहतरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब गोविंदा ने इस मुलाकात को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी है।

कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन क्यों गए गोविंदा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कोमल रानी के साथ जाने पर सवाल उठाने वाले लोगों को जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह अपनी अगली फिल्म ‘रूपा’ के लिए आशीर्वाद लेने वहां गए थे। इस फिल्म में कोमल उनके साथ काम करेंगी।

गोविंदा ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब वह अपनी सहकलाकार के साथ किसी धार्मिक जगह पर गए हों। इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी फिल्म के लिए बप्पा के दर्शन कर चुके हैं।

अभिनेता ने कहा, “लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं… मैं रूपा फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था। मैं इसे पहले करिश्मा के साथ गया था, वो गुड लक रहा था मेरा, फिल्में हिट हुई थी। रवीना के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी। इस समय मैं रानी के साथ गया। पता नहीं क्या लोगों को तकलीफ है? हम मशहूर हो रहे हैं तो आपको क्या परेशानी है।”

सुनीता आहूजा ने भी दिया था बयान

कोमल रानी के साथ गोविंदा के लालबागचा राजा जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी चर्चा में आया था। सुनीता ने पैपराजी से बात करते हुए कहा था, “इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। पालतू जानवर को प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं।”

उस समय सुनीता अपने पालतू कुत्ते के साथ थीं। उनके इस बयान को गोविंदा और कोमल रानी से जुड़ी चर्चाओं के बीच देखा गया।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च, 1987 को हुई थी। दोनों ने अपने शुरुआती अभिनय करियर को बचाने के लिए करीब चार साल तक अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं किया था।

हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के अलगअलग रहने की अफवाहें चर्चा में हैं। इसी बीच गोविंदा और कोमल रानी के बीच रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल गोविंदा ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ और उसके लिए लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर बात की है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY