Bajaj Auto अपनी Pulsar NS रेंज को नए टेक्नोलॉजी अपडेट के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है. Pulsar NS200 और Pulsar NS400Z के अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंच गए हैं. दोनों बाइक्स में कंपनी का नया 5इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा, जिससे इनके फीचर्स में बड़ा अपग्रेड होने वाला है.

5इंच TFT डिस्प्ले में मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
नई Pulsar बाइक का सबसे बड़ा बदलाव इनके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में देखने को मिलेगा. नया 5इंच TFT डिस्प्ले Bluetooth और WiFi कनेक्टिविटी के साथ आएगा. इसे Bajaj के स्मार्टफोन ऐप से कनेक्ट किया जा सकेगा.
इस डिस्प्ले पर Google Maps की नेविगेशन जानकारी भी देखी जा सकेगी. खास बात यह है कि Android फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स फोन की स्क्रीन बंद होने पर भी नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा राइडर को बाइक की स्क्रीन से ही म्यूजिक कंट्रोल करने, कॉल अलर्ट देखने और थर्डपार्टी ऐप्स के नोटिफिकेशन पाने जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
बाइक में रख सकेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट
ने नए TFT सिस्टम में डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज की सुविधा भी दी है. इसमें राइडर अपने ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसी जरूरी जानकारी डिजिटल तौर पर सेव कर सकता है. नए डिस्प्ले को कंट्रोल करने के लिए दोनों बाइक्स में स्विचगियर में भी बदलाव किया गया है.
NS200 में मिलेगा हार्डवेयर अपग्रेड
Pulsar NS200 में केवल TFT स्क्रीन का अपडेट नहीं मिलेगा, बल्कि बाइक के हार्डवेयर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. अपडेटेड NS200 में WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स दिए जाने की उम्मीद है. इससे 200cc स्ट्रीटफाइटर में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम सस्पेंशन सेटअप मिलने की संभावना है.
इसके अलावा बाइक के टायर और ब्रेकिंग सिस्टम में भी बदलाव किए जाने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, इन दोनों बदलावों को Bajaj ने अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है.
NS400Z में इंजन पहले जैसा रहने की उम्मीद
वहीं, में बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है. बाइक में मौजूदा 349.13cc सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन को ही जारी रखा जा सकता है.
यह इंजन 40.6 bhp की पावर और 33.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी NS400Z में मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अपडेट पर रहने की उम्मीद है.
जल्द हो सकता है लॉन्च
Bajaj Auto ने अभी तक इन दोनों अपडेटेड बाइक्स की लॉन्च डेट या कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. हालांकि, डीलरशिप पर इनके पहुंचने से संकेत मिलते हैं कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है.
उम्मीद है कि कंपनी फेस्टिव सीजन से पहले इनकी कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने ला सकती है. नई TFT स्क्रीन और NS200 में हार्डवेयर अपग्रेड के साथ दोनों Pulsar मॉडल पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस नजर आएंगे.