शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: अमित शाह बोले- पहले माफियाओं का शासन था, अब निवेश का माहौल बना​ | CSK के बाद मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, 2027 सीजन से पहले बड़ा फैसला​ | लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में बीफार्मा की छात्रा को कुचला, शरीर पर चढ़ाई कार… कई दिनों से कर रहा था परेशान​

Sultanpur Crime News: यूपी के सुल्तानपुर से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवक पिछले कई दिनों से बीफार्मा की छात्रा को परेशान कर रहा था. बुधवार की शाम युवक ने छात्रा को कलेक्ट्रेट के सामने कुचल दिया. इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. […]

Sultanpur Crime News: यूपी के सुल्तानपुर से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवक पिछले कई दिनों से बीफार्मा की छात्रा को परेशान कर रहा था. बुधवार की शाम युवक ने छात्रा को कलेक्ट्रेट के सामने कुचल दिया. इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है. मामला कोतवाली थाना इलाके का है.

यहां की रहने वाली एक युवती जिले के एक शिक्षण संस्थान से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है. घायल छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से नगर कोतवाली के नारायणपुर का रहने वाला एक युवक अजीत सिंह आए दिन उसे परेशान कर रहा था. इसके बारे में छात्रा ने अपने परिवारवालों को भी बताया था.

छात्रा के पैर पर गाड़ी चढ़ाई

बुधवार शाम को जब छात्रा पढ़ाई करके वापस लौट रही थी तो गोलाघाट के पास उसके भाई ने उसे आगे चलने के लिए कहा और खुद पीछे पीछे स्कूटी से आने लगा. इसी दरमियान कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचते ही लाल कार में बैठे युवक ने छात्रा को टक्कर मार दी. पीछे चल रहा भाई जब तक उसे उठाने का प्रयास करता कार सवार ने रिवर्स गियर लगाकर छात्रा के पैर पर कार चढ़ा दी.

अस्पताल में जारी है छात्रा का इलाज

इसके बाद कार सवार तत्काल मौके से फरार हो गया. हलांकि, इस दौरान भाग रही कार का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं युवती का भाई तत्काल उसे वहां मौजूद लोगों के साथ अस्पताल ले आया जहां छात्रा का इलाज चल रहा है. छात्रा की हालत गंभाीर है. घायल छात्रा के भाई ने इस घटना में सीधे सीधे अजीत पर आरोप लगाया है.

घटना की जानकारी लगते ही ट्रैफिक सहित नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस आरोपी युवक और कार की तलाश के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. जांच के बाद ही ही पूरा घटनाक्रम साफ हो सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY