गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला​ | Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार​ | Photos: एक दो नहीं, पूरे 14 आईलैंड पर बसा है ये शहर, खूबसूरती देखते रह जाएंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Patna Crime News: पटना में जनसुराज के नेता को मारी 5 गोलियां, हालत गंभीर… तेजस्वी और प्रशांत किशोर ने अस्पताल में की मुलाकात​

Patna News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने वार्ड नंबर24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अनिल यादव को बदमाशों ने करीब 5 गोलियां मारीं. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के […]

Patna News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने वार्ड नंबर24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अनिल यादव को बदमाशों ने करीब 5 गोलियां मारीं. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. शुरुआत में जानकारी आई थी कि उनकी मौत हो गई है लेकिन फिर डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है. अनिल यादव जनसुराज पार्टी के नेता हैं. वारदात के बाद प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और उनका हाल जाना.

कई राउंड फायरिंग, 8 खोखे बरामद

बताया जा रहा कि बदमाशों ने अनिल यादव को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

सेंट्रल एसपी ने दी घटना की जानकारी

सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व पार्षद अनिल यादव को 5 गोलियां लगी थीं. गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव

अनिल यादव पर हमले की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई. घटना के बाद बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं ने घटना की जानकारी ली. साथ ही अनिल से मुलाकात की.

अनिल यादव जन सुराज पार्टी से जुड़े हैं. वह वार्ड नंबर24 के पूर्व पार्षद रह चुके हैं. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की वजह क्या थी और वारदात में कितने लोग शामिल थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY