गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
EPF Withdrawal Rules: घर खरीदने, बनाने या मरम्मत के लिए PF से कितना पैसा निकाल सकते हैं?​ | Bank Strike: 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानें 3 दिन कैसे चलेगा आपका काम​ | Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला: 9 यात्री जिंदा जले, 35 सवारियों को लेकर महोबा जा रही थी गाड़ी​

Noida News: दिल्लीNCR से सटे ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. नोएडा से करीब 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर स्लीपर AC बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस भयावह हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. […]

Noida News: दिल्लीNCR से सटे ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. नोएडा से करीब 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर स्लीपर AC बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस भयावह हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई.

हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय दयानतपुर गांव के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्राइवेट डबल डेकर बस जब दयानतपुर गांव के पास पहुंची, तो अचानक उसमें से धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं. आग की भनक लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया. देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई. जब तक अंदर मौजूद यात्री कुछ समझ पाते, पूरी बस में काला धुआं भर गया और चीखपुकार मच गई.

“दम घुट रहा था, किसी तरह कूदकर निकली जान”

हादसे में बालबाल बचे एक यात्री ने घटना के खौफनाक मंजर को बयां करते हुए बताया मैं सो रहा था, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया. जब आंख खुली तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था और भगदड़ मची हुई थी. मैंने अपना कोई सामान या जूते तक नहीं उठाए, बस फोन हाथ में लिया और बाहर की तरफ भागा. बस में इतना धुआं था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लोग अंदर ही दम घुटने से तड़प रहे थे. पीछे कई लोग फंसे रह गए जो बाहर नहीं निकल सके.

राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे के निजी सुरक्षाकर्मी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसे हुए यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY