बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अमेरिका से भारतीय पासपोर्ट 7 दिन में रिन्यू, पुलिस वेरिफिकेशन पर उठा सवाल​ | एक चिता, 3 लाशें और पीछे रह गईं 2 मासूम बेटियां… आजमगढ़ हत्याकांड की दर्दनाक कहानी​ | बिहार कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: बेगूसराय में दिनकर और पटना में मां सीता विश्वविद्यालय को मंजूरी, 50 ड्रोन खरीद समेत कई प्रस्ताव पास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

लगातार तीसरे दिन टूटे सोने के दाम, दिल्ली में ₹2,600 सस्ता हुआ गोल्ड​

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमज़ोर ग्लोबल ट्रेंड्स की वजह से निवेशकों का भरोसा कम हुआ, जिससे सोने की कीमत 900 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. खास बात तो से है कि बीते तीन दिनों में […]

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमज़ोर ग्लोबल ट्रेंड्स की वजह से निवेशकों का भरोसा कम हुआ, जिससे सोने की कीमत 900 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. खास बात तो से है कि बीते तीन दिनों में सोने की कीमतों में 2600 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जहां सोना सोमवार को 200 रुपए टूटा था, वहीं मंगलवार को 1500 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली थी.

मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,54,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह लगातार दूसरे दिन 2.42 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी रही.

LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारियों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली वजह से बुधवार को सोने में कमजीरी देखी गई. उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स 100.85 के स्तर की ओर बढ़ा, जिससे बुलियन पर और दबाव पड़ा. हालांकि हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन यह कीमती धातु एक साल पहले की तुलना में अभी भी काफी महंगी है. इस बदलाव ने घरेलू ग्राहकों के सोने की खरीद के तरीके को भी बदल दिया है.

सोना खरीदने के तरीके में आया बदलाव

चॉइस वेल्थ में रिसर्च और प्रोडक्ट हेड अक्षत गर्ग के अनुसार, गणेश चतुर्थी की बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट का मतलब यह नहीं है कि भारतीयों का सोने के प्रति लगाव कम हो गया है. बल्कि, यह उनके सोने खरीदने के तरीके में आए बदलाव को दिखाता है. गर्ग ने कहा कि एक साल में घरेलू सोने की कीमतें लगभग 60 प्रतिशत बढ़ी हैं 98,000 रुपए से बढ़कर 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं.

इसकी वजह ग्लोबल तेजी, रुपए की गिरती कीमत और अप्रैल में इंपोर्ट ड्यूटी का 6 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत होना है. उन्होंने कहा कि इन कीमतों पर, पारंपरिक भारी हार अब परिवार के बजट में फिट नहीं बैठता है. इसलिए, खरीदार हल्की ज्वेलरी चुन रहे हैं, पुराने गहने एक्सचेंज कर रहे हैं और निवेश का पैसा सिक्कों, डिजिटल गोल्ड और ETF में लगा रहे हैं.

गर्ग ने कहा कि ग्राहक अब ज्वेलरी और निवेश को अलगअलग रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि ज्वेलरी शादीब्याह जैसे खास मौकों के लिए खरीदी जाती है, जबकि सोने में निवेश अब ज़्यादातर ऐसे फाइनेंशियल रूपों में किया जा रहा है जिनमें कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता, जिन्हें स्टोर करना आसान है और जिन्हें कम मात्रा में भी खरीदा जा सकता है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत 41.49 डॉलर गिरकर 4,317.09 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत लगभग 3% गिरकर 65.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

विदेशी बाजारों में टूटा सोना और चांदी

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की AVP कायनात चेनवाला ने कहा कि स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,320 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई और चांदी भी 65 डॉलर के स्तर की ओर गिर गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डॉलर मजबूत होकर 100.86 के स्तर पर पहुंच गया, जो जुलाई के बाद से इसका सबसे ऊंचा स्तर है. फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख वाले बयानों से और मॉनेटरी टाइटनिंग की उम्मीदें और मजबूत हुईं.

इस बीच, रिचमंड फेड के प्रेसिडेंट टॉम बार्किन ने भी सख्त रुख अपनाने वालों का साथ देते हुए संकेत दिया कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी और आगे और बढ़ोतरी की ठोस संभावना से बिजनेस में महंगाई की उम्मीदें कम हो सकती हैं और कीमतों का दबाव भी घट सकता है, बिना इसके कि आर्थिक गतिविधियों में कोई कमी आए.

चेनवाला ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी के सख्त होने की ऐसी उम्मीदों का असर बुलियन पर पड़ा. जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोना जैसी कीमती धातुएं निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो जाती हैं और उन पर दबाव बनता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY