मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Pehla Pyaar Doosri Baar का मजेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस का तगड़ा तड़का लगाते नजर आएंगे छह नए चेहरे​ | श्रेयस अय्यर ने कप्तान होने का उठाया फायदा, सिर्फ 1 चौका जड़कर इस मैच विनर खिलाड़ी की जगह खुद बने मैन ऑफ द मैच​ | Babar Azam की Test कप्तानी पर Waqar Younis ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी पर असर की जताई चिंता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bollywood Wrap Up | National Film Awards 2026 | गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल | Anant Nag, Mammootty, Yami Gautam ने जीता अवॉर्ड​

आज का दिन भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों, नए प्रोजेक्ट्स और कई भावुक क्षणों से भरा रहा। गुजरात के केवड़िया में पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित हुए ’72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह ने जहां दिग्गजों को सम्मानित कर देश का मान बढ़ाया, वहीं दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां […]

आज का दिन भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों, नए प्रोजेक्ट्स और कई भावुक क्षणों से भरा रहा। गुजरात के केवड़िया में पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित हुए ’72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह ने जहां दिग्गजों को सम्मानित कर देश का मान बढ़ाया, वहीं दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक तरफ 150 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही एपिक फिल्म ‘महावीर कर्ण’ के फर्स्टलुक पोस्टर में राघव लॉरेंस के दमदार अवतार ने फैंस को रोमांचित किया, तो दूसरी ओर बॉलीवुड संगीतकार जॉय बरुआ ने NASA के ‘कॉस्मिक रैप्सोडी’ प्रोजेक्ट से जुड़कर भारत का परचम वैश्विक पटल पर लहराया। इस बीच, ‘बिग बॉस 20’ के घर में उठते विवादों के बीच ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान की पत्नी ज़ेबा ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए अपनी शादी और पति का मजबूती से पक्ष रखा।

……………………………………………………………………………………………………………………………….

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल
इतिहास में पहली बार यह समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को
‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा गया, जबकि यामी गौतम
को बेस्ट एक्ट्रेस और ममूटी व कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला
‘काकोरी’ ने बेस्ट बायोग्राफिकल, हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन और कंपाइलेशन फिल्म का अवॉर्ड जीता
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी से पहले धनुष और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आए
कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, 
जबकि धनुष को ‘कैप्टन मिलर’ के लिए स्पेशल मेंशन मिला है

……………………………………………………………………………………………………………………………….
अदनान सामी के घर में छिपा करोड़ों का खजाना!
फराह खान ने अदनान के लोखंडवाला स्थित पेंटहाउस का होम टूर किया
अदनान सामी के मुंबई स्थित घर में दुर्लभ रिकॉर्ड, ऐतिहासिक पांडुलिपियां
और अनोखी कलाकृतियां मौजूद हैं। फराह खान के होम टूर में बीथोवन की 
मूल पांडुलिपि, ‘आलम आरा’ रिकॉर्ड और खास म्यूजिक कलेक्शन दिखा
अदनान के घर की दीवार पर  हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के रिकॉर्ड सजे है।
इसमें ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘यादों की बारात’, ‘आराधना’, ‘पाकीजा’, 
‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘शोले’ और ‘बैजू बावरा’ जैसी फिल्मों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं
अदनान का कलेक्शन सिर्फ हिंदी फिल्मों और भारतीय संगीत तक सीमित नहीं है
उनके घर में दुनिया के मशहूर म्यूजिकल आइकन्स से जुड़े रिकॉर्ड भी मौजूद हैं 
दीवारों पर द बीटल्स और एल्विस प्रेस्ली से संबंधित गोल्ड रिकॉर्ड नजर आते हैं

……………………………………………………………………………………………………………………………….
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया
रानी ने कई बार बताया था कि उनकी मां उनके अभिनय और जीवन की बड़ी प्रेरणा थीं
कृष्णा मुखर्जी के परिवार ने बयान में उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा
कि यह उनके लिए बेहद दुख की घड़ी है। परिवार ने लोगों
से इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है
साथ ही उन्होंने कृष्णा मुखर्जी को लेकर मिल रहे प्यार, 
प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया
रानी मुखर्जी अपनी मां के बेहद करीब थीं और कई मौकों पर वह 
उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं

……………………………………………………………………………………………………………………………….

महावीर कर्ण लुक आउट: 150 करोड़ के महाकाव्य में ‘कर्ण’ बने राघव लॉरेंस
रमेश वर्मा के निर्देशन में बन रही भव्य पौराणिक 
फिल्म ‘महावीर कर्ण’ से राघव लॉरेंस का पहला लुक जारी कर दिया गया है
150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही यह 
फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी
पोस्टर में राघव लॉरेंस महाभारत के दानवीर और पराक्रमी 
योद्धा ‘कर्ण’ के बेहद प्रभावशाली रूप में नजर आ रहे हैं
फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

……………………………………………………………………………………………………………………………….
‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा: आसिफ खान और लव गिल 
के वायरल वीडियो पर पत्नी ज़ेबा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ‘पंचायत’ फेम अभिनेता
आसिफ खान और सहकंटेस्टेंट लवप्रीत गिल
की नजदीकियों वाले वायरल वीडियो पर आसिफ की पत्नी ज़ेबा ने चुप्पी तोड़ी है
सोशल मीडिया पर उठे सवालों का जवाब देते हुए ज़ेबा ने लिखा—”बहुत हो गया”। 
उन्होंने फैंस से चंद सेकंड की क्लिप्स के आधार पर उनकी शादी और 
चरित्र को जज न करने की अपील की और कहा कि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है

……………………………………………………………………………………………………………………………….

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY