मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा​ | लखीमपुर खीरी: सऊद खींचता रहा, चीखती रही लेडी टीचर निशात… CCTV में कैद हत्याकांड से पहले का खौफनाक मंजर​ | Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट? देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुमराह, श्रेयस बाहर, गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 पर विराट, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!​

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस सीरीज में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर इस […]

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस सीरीज में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

टॉप ऑर्डर में विराटरोहित और गिल की वजह से मजबूत है Team India

संभावित प्लेइंग11 में शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में रुतुराज गायकवाड़ को मध्यक्रम में मौका मिलने की संभावना है।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल संभाल सकते हैं। वहीं नितीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर जगह मिल सकती है। रविंद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, ऐसे में वह निचले क्रम को मजबूती देने के साथ गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

बुमराह की जगह गेंदबाजी में किसे मिलेगा मौका?

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी आक्रमण पर सबकी नजर रहेगी। मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। इनमें से सिराज और प्रसिद्ध को प्लेइंग11 में जगह मिल सकती है, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के लिए गुरनूर बरार और औकिब नबी के बीच विकल्प मौजूद है।

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। औकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि नमन धीर भी पहली बार टीम में चुने गए हैं। ऐसे में दोनों को सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिलने का इंतजार रहेगा।

ये हो सकती है Team India की संभावित प्लेइंग11

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग11 कुछ ऐसी हो सकती है— शुभमन गिल , रोहित शर्मा , विराट कोहली , रुतुराज गायकवाड़ , केएल राहुल , नितीश कुमार रेड्डी , रविंद्र जडेजा , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ।

हालांकि अंतिम प्लेइंग11 का फैसला टीम मैनेजमेंट पिच और परिस्थितियों को देखकर करेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से भी अहम है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीनों वनडे 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY