मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा​ | लखीमपुर खीरी: सऊद खींचता रहा, चीखती रही लेडी टीचर निशात… CCTV में कैद हत्याकांड से पहले का खौफनाक मंजर​ | Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट? देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

40 साल तक देता रहा पुलिस को गच्चा… सुल्तानपुर से अरेस्ट हुआ अजीज खां, इस केस में चल रहा था फरार​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. भोजीपुरा थाना पुलिस ने करीब चार दशक से लगातार चकमा देकर फरार चल रहे एक शातिर वारंटी को सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की यह गिरफ्तारी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट के आधार पर की गई है. […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. भोजीपुरा थाना पुलिस ने करीब चार दशक से लगातार चकमा देकर फरार चल रहे एक शातिर वारंटी को सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की यह गिरफ्तारी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट के आधार पर की गई है. बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने सुल्तानपुर की स्थानीय दोस्तपुर थाना पुलिस की मदद से आरोपी को उसके पैतृक गांव से धर दबोचा.

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीज खां के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सैलखा का निवासी है. कई दशक पहले अजीज खां बरेली जिले के धौराटांडा इलाके में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था. इसी दौरान उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था.

हाईकोर्ट से अपील के बाद 40 साल से चल रहा था फरार

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि अजीज खां ने इस मामले में हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. इसके बाद से वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था और अदालत की तारीखों से अनुपस्थित था. इसी सितंबर महीने में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दोबारा सख्त वारंट जारी किया. वारंट मिलने के बाद इंस्पेक्टर भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी की लोकेशन सर्विलांस के जरिए खोजी गई.

1990 के हत्या केस में भी रहा सजायाफ्ता

सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस टीम सुल्तानपुर पहुंची और दोस्तपुर पुलिस से संपर्क किया. दोनों थानों की संयुक्त टीम ने गांव सैलखा में दबिश देकर अजीज खां को गिरफ्तार कर लिया और बरेली ले आई, जहां उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया.

पुलिस रिकॉर्ड की छानबीन में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि गिरफ्तार अजीज खां वर्ष 1990 के एक चर्चित हत्या के मामले में भी सजायाफ्ता रह चुका है और वर्तमान में उस मामले में जमानत पर चल रहा था. चार दशक बाद हुई इस गिरफ्तारी से कानूनी हलकों में चर्चा बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY