UP IPS Transfer 2026: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तीन पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 21 सितंबर 2026 को यह प्रशासनिक फेरबदल किया। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, आईपीएस प्रमोद कुमार को वरुणा जोन/मुख्यालय/लाइन्स के डीसीपी पद से हटाकर साइबर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। वहीं, डीसीपी काशी जोन के पद पर तैनात आईपीएस गौरव बंशवाल को डीसीपी लाइन्स का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा नवागंतुक आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय को डीसीपी वरुणा जोन/मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

किस अधिकारी को मिली कौनसी जिम्मेदारी?
आईपीएस प्रमोद कुमार
अब तक पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन/मुख्यालय/लाइन्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें अब साइबर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।
आईपीएस गौरव बंशवाल
वह पहले से डीसीपी काशी जोन के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें काशी जोन के साथ डीसीपी लाइन्स का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय
नवागंतुक आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन/मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कहा गया है कि यह बदलाव कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
ये भी पढ़ें: