सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गठबंधन नहीं हुआ तो अकेले चुनाव लड़ेगी LJP रामविलास… 27 सितंबर को प्रयागराज से चिराग पासवान करेंगे आगाज​ | टाटा संस के IPO पर आर-पार! नोएल टाटा के विरोध के बावजूद SP ग्रुप ने क्यों दिया पब्लिक लिस्टिंग का साथ?​ | लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी… सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lakhimpur Kheri Crime: स्कूल में घुसा युवक, शिक्षिका को मारी गोली… फिर खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत​

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित एक स्कूल में दिन दहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया. इसमें एक युवक ने स्कूल में घुसकर पहले महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर उसी पिस्टल को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार लिया. घटना शहर के शाहपुरा कोठी क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में सोमवार […]

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित एक स्कूल में दिन दहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया. इसमें एक युवक ने स्कूल में घुसकर पहले महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर उसी पिस्टल को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार लिया. घटना शहर के शाहपुरा कोठी क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में सोमवार की सुबह का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्कूल के अंदर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में दहशत फैल गई. खासतौर पर बच्चे अपने अपने क्लासरूम में दुबककर बैठ गए. इतने में सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस के मुताबिक मृत महिला टीचर की पहचान 26 वर्षीय निशात फातिमा के रूप में हुई है. वहीं आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सऊद अंसारी के रूप में हुई है.

कहासुनी के बाद फायरिंग

पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह सऊद अंसारी स्कूल में टीचर निशात फातिमा से मिलने पहुंचा था. दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते सऊद ने तमंचा निकालकर निशात फातिमा को गोली मार दी. गोली लगते ही निशात फातिमा जमीन पर गिरीं और देखते ही देखते दम तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली और थोड़ी ही देर में उसकी भी मौत हो गई.

फायरिंग की आवाज से दहशत

घटना से ठीक पहले स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही थीं. अचानक स्कूल कैंपस में फायरिंग की आवाज आते ही अफरातफरी मच गई. कई बच्चे डरकर इधर से उधर भागने लगे. स्कूल के टीचर्स ने इन बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस बल, फोरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए हैं. पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY