सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
कप्तानी में दमदार श्रेयस अय्यर, लेकिन बल्ले से फ्लॉप! पिछली दो सीरीज में ऐसा रहा प्रदर्शन​ | Border Gavaskar Trophy की तैयारी, पुडुचेरी में भिड़ेंगी India A और Australia A​ | भारत में तेल के दाम 7 महीने में 8 प्रतिशत बढ़े: यह चीन-अमेरिका और रूस से कम, जानिए ईरान जंग का देश पर क्यों नहीं हुआ ज्यादा असर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में जांच के लिए SIT गठित, अब तक 3 आरोपी अरेस्ट; 7 की पहचान​

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में सड़क किनारे एक नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने केस […]

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में सड़क किनारे एक नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही जांच के लिए विशेष टीम यानी SIT का गठन किया है. मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही. घटना का वीडियो 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में कुछ लोग सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान शुरू की. साथ ही वीडियो में नजर आ रहे वाहन के नंबर के आधार पर पीड़ित लड़के और लड़की का भी पता लगाया गया.

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना के दो दिन बाद तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी. सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़ित लड़का और लड़की एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं. पुलिस ने उनकी पहचान और अन्य निजी जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया.

मामले में जमुई थाने में 21 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई. पुलिस ने BNS की धारा 74 और 76 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच का अहम आधार बनाया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो फुटेज की मदद से करीब सात आरोपियों की पहचान की गई है.

3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

जमुई पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कौनकौन लोग शामिल थे और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका क्या थी. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलगअलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में पहचाने गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एसपी के आदेश पर SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के आदेश पर विशेष जांच टीम यानी SIT बनाई गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. SIT की टीम वायरल वीडियो, घटनास्थल, आरोपियों की पहचान और पीड़ितों के बयान समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है.

महिला आयोग ने मांगी पूरे मामले की रिपोर्ट

मामले का बिहार राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. आयोग ने जमुई के जिलाधिकारी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. महिला आयोग की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. आयोग पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर भी नजर रख रहा है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने घटना को बेहद विचलित करने वाला बताया और आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की. आम आदमी पार्टी ने भी घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. वहीं, सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY