सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
घर में रखा सोना अब मजबूरी में नहीं, फायदे के लिए हो रहा गिरवी….इसलिए धड़ल्ले से गोल्ड लोन ले रहे लोग!​ | नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, इतना बदलेगा कार का डिजाइन, अंदर मिलेगा CNG टैंक!​ | Analysis | बॉडी शेमिंग से लेकर पैपराज़ी की अश्लीलता तक, Salman Khan ने खोली डिजिटल नफरत और मेंटल हेल्थ के संकट की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

8वीं के छात्र ने घर से चुराए 4.5 लाख रुपये, स्कूल में दोस्तों को बांटे… एक बच्चे ने तो खरीद लिया iPhone​

Roorkee News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक बेहद हैरान और अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां खंजरपुर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के छात्र ने अपने ही घर की अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए. इसके बाद वह रुपयों से भरा बैग लेकर […]

Roorkee News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक बेहद हैरान और अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां खंजरपुर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के छात्र ने अपने ही घर की अलमारी से साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए. इसके बाद वह रुपयों से भरा बैग लेकर स्कूल पहुंचा और पूरी रकम अपने सहपाठियों में बांट दी.

इस घटना का सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि रकम पाने वाले दोस्तों में से एक छात्र ने शाम को ही दुकान पर जाकर नया आईफोन खरीद डाला. घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्र के परिजनों को घर की अलमारी में रखे 4.5 लाख रुपये नहीं मिले. पूरे घर में खंगालने के बाद भी जब नगदी का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को अपने बेटे पर शक हुआ.

शुरुआत में कड़ाई से पूछने पर छात्र ने इंकार किया, लेकिन परिजनों द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद उसने सच उगल दिया. उसने कबूल किया कि अलमारी से पैसे निकालकर उसने अपने बैग में रखे और स्कूल जाकर कई दोस्तों में बांट दिए.

स्कूल प्रबंधन ने शुरू की जांच, खुले राज

सच्चाई सामने आते ही परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन, क्लास टीचर और अन्य शिक्षकों ने छात्रों से पूछताछ शुरू की. शुरुआती हिचकिचाहट के बाद कई छात्रों ने स्वीकार किया कि उनके सहपाठी ने उन्हें बड़ी रकम दी थी. कई बच्चों ने तो मिले हुए पैसे वापस कर दिए, लेकिन कुछ बच्चे पैसे खर्च कर चुके थे.

छात्र ने पैसे मिलते ही खरीदा iPhone

पूछताछ के दौरान एक छात्र ने बताया कि पैसे मिलते ही वह शाम को मोबाइल शॉप पर गया और अपने लिए आईफोन खरीद लिया. इस पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्र से वो आईफोन जब्त कर मंगवाया और उसके मातापिता को स्कूल तलब किया है.

फिलहाल, परिजन और स्कूल प्रशासन यह जुटाने में लगे हैं कि कुल कितनी रकम बांटी गई थी और अब तक कितने रुपये वापस आ चुके हैं. छात्र ने ऐसी हरकत क्यों की, इसका सटीक कारण अभी सामने नहीं आ पाया है, लेकिन इस अजीबोगरीब मामले की चर्चा पूरे रुड़की क्षेत्र में जोरों पर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY