सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स​ | NSE IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, GMP गिरकर ₹48 पर आया, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय​ | NSE IPO: दांव लगाने का आज आखिरी मौका, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

SS Retail IPO: 107 गुना सब्सक्राइब हुआ ये इश्यू, आज आ रहा अलॉटमेंट​

SS Retail IPO में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. 500.75 करोड़ रुपये का ये इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 18 सितंबर को बंद हो चुका है. ये इश्यू कुल 107.41 गुना भरकर बंद हुआ है. बाजार में चल रहे उतारचढ़ाव के बीच किसी रिटेल कंपनी को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिलना एक […]

SS Retail IPO में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. 500.75 करोड़ रुपये का ये इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 18 सितंबर को बंद हो चुका है. ये इश्यू कुल 107.41 गुना भरकर बंद हुआ है. बाजार में चल रहे उतारचढ़ाव के बीच किसी रिटेल कंपनी को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिलना एक बड़ी बात मानी जा रही है. अगर हम अलगअलग निवेशकों के हिस्से की बात करें, तो बड़े निवेशकों यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने इस आईपीओ में जमकर पैसा लगाया है. इनके लिए रिजर्व रखा गया हिस्सा 214.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा भी 150.33 गुना भर गया. रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से को 35.81 गुना सब्सक्राइब किया है. इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों ने भी अपने रिजर्व कोटे में 2.72 गुना बोलियां लगाई हैं. वहीं कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 146.40 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 403 रुपये से लेकर 424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.

ग्रे मार्केट में तगड़े प्रीमियम पर ट्रेड

जिन भी निवेशकों ने इस आईपीओ में पैसा लगाया है, उनकी नजरें अब इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम पर टिकी हुई हैं. ग्रे मार्केट के आंकड़े निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं. वर्तमान में SS Retail का शेयर ग्रे मार्केट में 34.67 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसका सीधा मतलब ये है कि अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा, तो लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को पहले ही दिन मोटा मुनाफा हो सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड प्लेटफॉर्म होता है. यहां किसी भी कंपनी के शेयर उसकी आधिकारिक लिस्टिंग होने तक ट्रेड करते हैं. बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्रे मार्केट के संकेत हमेशा सच हों, ऐसा जरूरी नहीं है. फिर भी ये शुरुआती रुझान समझने के लिए काफी अहम होता है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 23 सितंबर को होने की उम्मीद है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट

इस आईपीओ का अलॉटमेंट आज 21 सितंबर को फाइनल होने जा रहा है. अगर आपने भी इस इश्यू में दांव लगाया है, तो आप आसानी से ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप इश्यू के ऑफिशियल रजिस्ट्रार Kfin Technologies या फिर स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स देख सकते हैं.

रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले आपको https://ipostatus.kfintech.com/ लिंक पर जाना होगा. वहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर IPO की लिस्ट में से SS Retail को सिलेक्ट करें. इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प आएंगे. आप अपना एप्लीकेशन नंबर, PAN कार्ड नंबर या फिर डीमैट अकाउंट नंबर डालकर डिटेल्स एंटर कर सकते हैं. सारी जानकारी सही भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा.

अगर आप BSE की वेबसाइट से चेक करना चाहते हैं, तो https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर विजिट करें. यहां आपको इश्यू का टाइप ‘इक्विटी’ चुनना होगा. इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से SS Retail IPO को सिलेक्ट करें. अब अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN डिटेल्स एंटर करें. स्क्रीन पर दिख रहे ‘कैप्चा’ कोड को सही से भरें. अंत में ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें. आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY