सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गणपति विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश… अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से फेंके मांस के टुकड़े, 3 पर एक्शन​ | SS Retail IPO: 107 गुना सब्सक्राइब हुआ ये इश्यू, आज आ रहा अलॉटमेंट​ | Raj Kapoor ने रखा था नाम सिद्धिमा, 46वें Birthday पर जानें Kareena Kapoor के अनसुने किस्से​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दो बच्चों की बार डांसर मां… खुद को छात्रा बताकर बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाया, 20 लाख की डिमांड कर बुरी फंसी​

Jabalpur Crime News: जबलपुर शहर में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती का बेहद खौफनाक और सनसनीखेज अंत सामने आया है. जबलपुर पुलिस ने हनीट्रैप के एक बड़े मायाजाल का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर महिला को व्यापारी से ढाई लाख रुपये की वसूली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई […]

Jabalpur Crime News: जबलपुर शहर में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती का बेहद खौफनाक और सनसनीखेज अंत सामने आया है. जबलपुर पुलिस ने हनीट्रैप के एक बड़े मायाजाल का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर महिला को व्यापारी से ढाई लाख रुपये की वसूली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई आरोपी कोई और नहीं, बल्कि दो बच्चों की मां और बार डांसर पूजा रैदास है, जो खुद को छात्रा बताकर पिछले एक साल से व्यापारी को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठ रही थी.

मामला जबलपुर के ग्वारीघाट निवासी व्यापारी सार्थक सिंह से जुड़ा है. अप्रैल 2025 में सार्थक की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से पूजा से हुई थी. पूजा ने खुद को एक सीधीसाधी छात्रा बताया, जबकि वह जबलपुर के ही एक बार में डांसर के रूप में काम करती थी. सार्थक उसके झांसे में आ गया और उसकी हर एक फरमाइश पूरी करने लगा. व्यापारी ने उसे महंगी गाड़ियां, महंगे तोहफे और लाखों रुपये का सामान खरीदकर दिया.

रिश्ते में नजदीकियां बढ़ीं तो मांगने लगी 20 लाख की रंगदारी

जैसेजैसे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ीं, पूजा का असली रूप सामने आने लगा. उसने व्यापारी पर सीधे 20 लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब व्यापारी ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो पूजा ने उसे झूठे पुलिस केस और बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकियां देना शुरू कर दिया. लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर अंततः सौदा 7 लाख रुपये में तय हुआ. इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने पहुंचकर पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई.

होटल कदम ट्री में पुलिस ने बिछाया जाल, रंगे हाथों पकड़ी गई

शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने हनीट्रैप का पर्दाफाश करने के लिए एक सीक्रेट प्लान बनाया. पुलिस के निर्देश पर सार्थक ने पूजा को फोन कर बताया कि उसने पहली किश्त के रूप में 2.5 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया है. रविवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालबाग स्थित होटल कदम ट्री में मिलने का स्थान तय हुआ. जैसे ही कमरे में पूजा ने सार्थक से 2.5 लाख रुपये से भरा बैग लिया, वहां सिविल ड्रेस में पहले से मुस्तैद महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. बैग की तलाशी में पूरे ढाई लाख रुपये नगद बरामद हुए.

मोबाइल खंगाल रही पुलिस, बड़े गिरोह की आशंका

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर टीम गठित की गई थी और महिला को वसूली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब आरोपी पूजा रैदास के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और व्हाट्सएप चैट्स को खंगाल रही है. पुलिस को अंदेशा है कि इस हनीट्रैप के पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा हो सकता है, जिसने अन्य व्यापारियों को भी निशाना बनाया हो. फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ रंगदारी/वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY