मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Aaj Ka Mausam: तेज आंधी-बारिश का कहर… हिमाचल-उत्तराखंड में बरसेंगे मेघ, बिहार से लेकर MP तक अलर्ट; जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?​ | Asian Games 2026 Day 3 : आज महिला क्रिकेट टीम की गोल्ड पर नजर, शूटिंग-फेंसिंग में भी मेडल की उम्मीद​ | Mahindra Thar Facelift: आज लॉन्च होगी नई थार, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक होंगे ये 5 बड़े बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा से पहले एक्शन में प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर​

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जनौरा नाका पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में आक्रोश है. वहीं इस कार्रवाई को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी दर्ज कराया. बता दें कि रविवार को नाका हनुमानगढ़ी के सामने प्रशासन का […]

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जनौरा नाका पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में आक्रोश है. वहीं इस कार्रवाई को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी दर्ज कराया. बता दें कि रविवार को नाका हनुमानगढ़ी के सामने प्रशासन का बुलडोजर गरजा. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की गई.

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में PAC और पुलिस के जवान तैनात रहे. मौके पर SDM समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई.

दरअसल फोरलेन बनाये जा रहे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की. जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित रास्ते की परिधि में आ रहे भवनों का ध्वस्तीकरण किया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी आक्रोश है.

जिला प्रशासन ने कहा कि जो भवन चिह्नित थे, निर्धारित कार्रवाई के बाद उन्हें हटाया गया है. दिन भर जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों को लेकर हलचल रही. जिला प्रशासन ने इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि ये मकान नजूल की जमीन पर बने थे.

प्रशासन ने दावा किया कि भवनों के मुआवजे का भुगतान भी हो चुका था. इसके बाद कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए थे. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट के दिशानिर्देश के बाद कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे. 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग के विस्तार को इस कार्रवाई के साथ अंतिम रूप दिया है. बहुत दिनों से इसको लेकर विवाद बना हुआ था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY