रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले किसान कर लें ये काम, e-KYC और बैंक लिंकिंग में गलती हुई तो अटक सकता है पैसा​ | क्या आपके घर में भी आ गया है AI? भारत में 3 साल में 9 गुना बढ़े एआई अप्लायंसेज​ | नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लैक कारों का काफिला, नंबर प्लेट गायब… खतरनाक स्टंट से सहमे लोग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

क्या आपके घर में भी आ गया है AI? भारत में 3 साल में 9 गुना बढ़े एआई अप्लायंसेज​

भारत के युवा कंज्यूमर्स की लाइफस्टाइल में आ रहे बदलावों और टेकफ्रेंडली गैजेट्स के प्रति उनकी बढ़ती दिलचस्पी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग के एआईबेस्ड होम अप्लायंसेज के दांव को बड़ा बूस्ट दिया है. आधुनिक भारतीय ग्राहक अब केवल साधारण घरेलू सामान खरीदने के बजाय ऐसे स्मार्ट डिवाइसेस चुन रहे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से […]

भारत के युवा कंज्यूमर्स की लाइफस्टाइल में आ रहे बदलावों और टेकफ्रेंडली गैजेट्स के प्रति उनकी बढ़ती दिलचस्पी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग के एआईबेस्ड होम अप्लायंसेज के दांव को बड़ा बूस्ट दिया है. आधुनिक भारतीय ग्राहक अब केवल साधारण घरेलू सामान खरीदने के बजाय ऐसे स्मार्ट डिवाइसेस चुन रहे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस हों, बिजली की बचत करते हों और जिन्हें स्मार्टफोन ऐप के जरिए दूर बैठे भी आसानी से कंट्रोल किया जा सके.

सैमसंग के एआईरेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और स्मार्ट टीवी की सेल में आ रही यह तेजी यह दर्शाती है कि भारत में प्रीमियम और कनेक्टेड होम टेक्नोलॉजी का बाजार कितनी तेजी से विस्तार कर रहा है. युवा कामकाजी प्रोफेशनल और पहली बार घर सजाने वाले खरीदारों की ओर से बढ़ती मांग के कारण न केवल बड़े मेट्रो शहरों में, बल्कि टियर2 और टियर3 शहरों में भी एआईइनेबल्ड अप्लायंसेज का ट्रेंड तेजी से हावी हो रहा है, जिससे भारत सैमसंग के लिए ग्लोबल स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है.

सैमसंग ने दिए हैरान करने वाले आंकड़े

भारत सैमसंग के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड घरेलू अप्लायंसेज के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बनकर उभरा है. कंपनी के अनुसार, देश में नए कनेक्ट होने वाले सैमसंग अप्लायंसेज की संख्या पिछले तीन साल में करीब 9 गुना बढ़ी है. इस वृद्धि में युवा कंज्यूमर्स की प्रमुख भूमिका है. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की उपाध्यक्ष और एक्सपीरियंस प्लानिंग तथा सीएक्स इनसाइट ग्रुप की प्रमुख बोना ली ने बताया कि भारत में नए कनेक्ट होने वाले सैमसंग अप्लायंसेज की संख्या 2022 के 82,000 से बढ़कर पिछले साल 7.32 लाख हो गई. ली ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, दुनिया भर में सैमसंग के कनेक्टेड अप्लायंसेज में दक्षिणपश्चिम एशिया की हिस्सेदारी 2022 के दो प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 13 प्रतिशत हो गई है. उन्होंने कहा कि कंपनी चालू साल के केवल आठ महीनों में ही पिछले साल के आंकड़े को पार कर चुकी है. उन्होंने इस तेज वृद्धि का मुख्य कारण युवा पीढ़ी को बताया.

50 प्रतिशत से अधिक एआई बेस्ड

ली के अनुसार, भारत और दक्षिणपश्चिम एशिया में सक्रिय स्मार्टथिंग्स यूजर्स में 71 प्रतिशत लोग 20 और 30 वर्ष की आयु के हैं, जबकि ग्लोबल लेवल पर यह औसत 48 प्रतिशत है. सैमसंग दक्षिणपश्चिम एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि भारत में सैमसंग द्वारा वर्तमान में बेचे जाने वाले घरेलू अप्लायंसेज में 50 प्रतिशत से अधिक एआई बेस्ड हैं. ली ने कहा कि सैमसंग एआई की सुविधाओं को केवल प्रीमियम प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इन्हें मध्यम और शुरुआती कैटेगिरी के अप्लायंसेज में भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक कंज्यूमर एआई अप्लायंसेज और एआई होम के व्यावहारिक लाभ का अनुभव कर सकें.

क्या है कंपनी का प्लान?

सैमसंग ने इस साल जनवरी में वर्ष के अंत तक 80 करोड़ अप्लायंसेज में एआई सुविधाएं उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी. यह संख्या पिछले साल के 40 करोड़ अप्लायंसेज से दोगुनी है. दक्षिण कोरियाई कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार होने के कारण भारत में कनेक्टेड और एआई बेस्ड अप्लायंस मार्केट की तेज वृद्धि इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकती है. पश्चिम एशिया में संघर्ष समेत मौजूदा भूराजनीतिक और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कंज्यूमर सेंटीमेंट पर संभावित असर के बारे में पूछे जाने पर ली ने कहा कि सैमसंग ने अबतक ग्लोबल लेवल पर वृद्धि के रुझान में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं देखा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY