सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
कप्तानी में दमदार श्रेयस अय्यर, लेकिन बल्ले से फ्लॉप! पिछली दो सीरीज में ऐसा रहा प्रदर्शन​ | Border Gavaskar Trophy की तैयारी, पुडुचेरी में भिड़ेंगी India A और Australia A​ | भारत में तेल के दाम 7 महीने में 8 प्रतिशत बढ़े: यह चीन-अमेरिका और रूस से कम, जानिए ईरान जंग का देश पर क्यों नहीं हुआ ज्यादा असर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl​

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन चुकी हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की शाम एक्ट्रस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट […]

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन चुकी हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की शाम एक्ट्रस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट में उनके बेटी के पैरों के निशान बने हुए हैं।

सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटी

दीपिका ने फोटो शेयर कि है उसमें उनकी लाड़ली के पैरों के निशान बने हुए हैं। इसके साथ ही लिखा है, ‘बेबी गर्ल का स्वागत है… 19/09/2026’। दूसरी बार दीपिका मां बनीं हैं। इससे पहले अभिनेत्री 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी का जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। इतना ही नहीं, कपल्स ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरे शेयर की थी।

सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। कृति सेनन, श्रेया घोषाल, कृति खरबंदा, धनश्री और सारा अर्जुन सहित कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। इस बीच, कई यूजर्स बोले इस बात से भी खुश हैं कि राधा अष्टमी के दिन दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म दिया है। फैंस ने हार्ट इमोजी बनाकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी। आपको बताते चलें कि, 19 अप्रैल को दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

शुक्रवार को ही पहुंची थीं सिद्धिविनायक

अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह और सासससुर भी मौजूद थे। बप्पा का आशीर्वाद लेने के ठीक एक दिन बाद उन्होंने अपनी दूसरी बेटी जन्म की खुशखबरी सुनाई।

6 साल की डेटिंग के बाद की थी शादी

रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी। यहां से इन दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई। एकदूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद कपल ने इटली के शहर के कोमो में एकदूसरे से शादी रचाई थी। साल 2018 में दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी परंपरा से हुई थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY