सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bank FD: 10,000 रुपये जमा करने पर 1 साल में कितना मिलेगा, इन 5 बैंकों की दरें देखें|​ | गणपति विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश… अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से फेंके मांस के टुकड़े, 3 पर एक्शन​ | SS Retail IPO: 107 गुना सब्सक्राइब हुआ ये इश्यू, आज आ रहा अलॉटमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अनंत चतुर्दशी की पूजा में पहनें विद्या बालन जैसी साड़ियां, फेस्टिव परफेक्ट लुक देख सब करेंगे तारीफ​

अनंत चतुर्दशी के लिए पीला रंग परफेक्ट माना जाता है. ऐसे में आप विद्या बालन की तरह यलो कलर की हैंडलूम साड़ी कैरी कर सकती हैं. एक्ट्रेस की साड़ी के बॉर्डर में रेड, ग्रीन और गोल्डन जरी का काम है तो वहीं साड़ी का पल्लू गोल्डन शाइन वाला रखा गया है. चेक डिटेलिंग वाली इस […]

अनंत चतुर्दशी के लिए पीला रंग परफेक्ट माना जाता है. ऐसे में आप विद्या बालन की तरह यलो कलर की हैंडलूम साड़ी कैरी कर सकती हैं. एक्ट्रेस की साड़ी के बॉर्डर में रेड, ग्रीन और गोल्डन जरी का काम है तो वहीं साड़ी का पल्लू गोल्डन शाइन वाला रखा गया है. चेक डिटेलिंग वाली इस साड़ी में विद्या बालन का लुक एलिगेंट है. उन्होंने मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल भी सिंपल रखा है.

अनंत चतुर्दशी पर अगर लाइट वेट लुक रखना चाहती हैं तो विद्या बालन के इस लुक से इंस्पिरेशन लें. आप उनकी तरह ऑर्गेंजा सिल्क की फ्लोरल डिटेलिंग वाली यलो साड़ी कैरी कर सकती हैं. इस तरह की साड़ी में आपको सॉफ्ट टच लुक पाने में मदद मिलेगी. विद्या बालन ने अपने बालों को खुला रखा है और ग्लोइंग मेकअप, मिनिमलिस्टिक जूलरी के  साथ लुक को इनहैंस किया है.

विद्या बालन का ये साड़ी लुक भी फेस्टिव परफेक्ट है. ग्रीन के साथ ब्राउन का कंट्रास्ट क्लासी टच देता है. एक्ट्रेस ने शाइनी फैब्रिक की हैंडलूम साड़ी कैरी की है जो ओवरऑल बिल्कुल सिंपल है. माथे पर बिंदी, चूड़ियां, मांग में सिंदूर, ईयररिंग, नेकलेस और सिंपल हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया है.

रेड कलर की इस साड़ी में विद्या बालन बला की खूबसूरत लग रही हैं. नई शादी हुई है और ससुराल में पहली अनंत चतुर्दशी सेलिब्रेट करेंगी तो आप भी लाल कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने हैवी लेस बॉर्डर की साड़ी वियर की है, जिसके साथ उन्होंने एम्बेलिश्ड मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है. हैवी स्टेटमेंट ईयररिंग और बैंगल्स के साथ लुक को ग्रेसफुली कंप्लीट किया गया है.

विद्या बालन एक से बढ़कर एक साड़ी लुक में नजर आती हैं और जब बात हैंडलूम साड़ियों की हो तो उनका कलेक्शन और भी शानदार है. इस तस्वीर में उन्हें रेड कलर की साड़ी में देखा जा सकता है, जिसका पल्लू रॉयल ब्लू है तो वहीं शाइनी जरी वाला बॉर्डर साड़ी को और भी खूबसूरत बना रहा है. एक्ट्रेस ने मेकअप और एसेसरीज को मिनिमलिस्टिक रखा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY