शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Maruti की 3 CNG कारों में अब गियर बदलने की झंझट खत्म! AMT गियरबॉक्स के साथ ड्राइविंग होगी आसान​ | खराब स्वास्थ्य के चलते अमित शाह हुबली के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे​ | Apple का फिर चला जादू! iPhone 18 Pro की Day 1 सेल्स में बंपर उछाल, iPhone 17 Pro को बुरी तरह पछाड़ा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शरीर में ताकत,चेहरा भी चमकेगा…एक्सपर्ट ने बताए महिलाओं के लिए 5 सुपरफूड!​

आप मां हैं या युवा लड़की हैं, ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आयरन, फोलेट, विटामिन सी जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स को शरीर में पूरा करने में मदद करें. दरअसल महिलाओं को अपनी जिंदगी में कई बार हार्मोनल बदलावों से गुजरना होता है और इसी वजह से […]

आप मां हैं या युवा लड़की हैं, ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आयरन, फोलेट, विटामिन सी जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स को शरीर में पूरा करने में मदद करें. दरअसल महिलाओं को अपनी जिंदगी में कई बार हार्मोनल बदलावों से गुजरना होता है और इसी वजह से ये बेहद आवश्यक है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती रहे. इससे अलगअलग फेज के दौरान आपका शरीर ताकतवर बना रहता है. एक्सपर्ट ने बताया है कि महिलाओं के लिए कौन से फूड्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए.

इंस्टिट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपाटोबिलियारी साइंसेज के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर शुभम वात्सय ने बताया है कि महिलाओं को कौन से फूड्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. ये फूड्स आपको थकान कम करने, बालों के झड़ने की समस्या से राहत दिलाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने, कोलेजन इंप्रूव करने से लेकर हार्मोन बैलेंस तक में मदद करेंगे.

हलीम के बीज

आपको अपनी डाइट में हलीम के बीज शामिल करने चाहिए. ये आयरन और फोलेट का बेहतरीन नेचुरल सोर्स है. इसे रोजाना आधा चम्मच लें. ये हीमोग्लोबिन को सुधारता है. इससे थकान कम रहती है और बाल भी हेल्दी बनते हैं.

आंवला फ्रूट

डॉक्टर शुभम वात्सय ने महिलाओं के लिए दूसरा फूड बताया है आंवला. ये विटामिन सी की डेली डोज को पूरा करने में मदद करता है. ये कोलेजन को इंप्रूव करने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है. इसी के साथ ये इम्यूनिटी को बूस्ट भी करने में हेल्पफुल है.ये शुगर को बढ़ने से भी रोकता है.

तीसरा फूड है अलसी

महिलाओं को अपनी डाइट में अलसी शामिल करनी चाहिए. ये अमोगा 3 और लिग्नेंस रिच होते हैं, इसलिए ये महिलाओं के लिए PMS की समस्या में होने वाले लक्षणों जैसे एक्ने, मूड स्विंग्स को सही करते हैं और हार्मोनल इंबैलेंस को सही करने में मदद करते हैं. आप इन बीजों को पीसकर खा सकते हैं.

तिल करें डाइट में शामिल

महिलाओं को अपने शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और जिंक की पूर्ति करने के लिए तिल शामिल करने चाहिए. तिल इन न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं. ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएंगे और एब्डोमिनल क्रैम्पस को कम करते हैं और नींद को भी इंप्रूव करते हैं.

पांचवा फूड है पंपकिन सीड्स

डॉक्टर शुभम वात्स्य ने महिलाओं के लिए पांचवा सूट पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज बताए हैं. ये आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, और हैल्दी से भरपूर होते हैं. ये आपकी स्किन को हेल्दी बनाते हैं और हार्मोन्स, थायराइड और PMS मैनेजमेंट के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shubham Vatsya

ये बताया बोनस टिप्स

डॉक्टर शुभम ने महिलाओं के लिए एक बोनस टिप्स बताया है कि आप 70 प्रसेंट से ज्यादा वाली डार्क चॉकलेट का एक छोटा पीस रोज खाएं. इन फूड्स को आप शुरू करें और कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखना महसूस होगा. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि किसी चीज से आपको एलर्जी है या फिर किसी भी तरह की हेल्थ कंडीशन है तो कोई भी फूड डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY