Saturday, April 11, 2026
Entertainment

747 करोड़ की वो फिल्म, जिसे बड़े सितारे भी FLOP होने से नहीं बचा पाए, OTT पर पलटा खेल

Crime 101 Film: कई बार बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्में सिनेमाघरों में वो कमाल नहीं कर पातीं, जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है. लेकिन ओटीटी के दौर में कहानी यहीं खत्म नहीं होती. कुछ फिल्मों को थिएटर में भले ही दर्शक न मिलें, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वही फिल्म अचानक सुपरहिट बन जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ हॉलीवुड की हाई-बजट क्राइम थ्रिलर ‘क्राइम 101’ के साथ, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन अब ओटीटी पर जबरदस्त चर्चा में है.

747 करोड़ की वो फिल्म, जिसे बड़े सितारे भी FLOP होने से नहीं बचा पाए, OTT पर पलटा खेल
747 करोड़ की वो फिल्म, जिसे बड़े सितारे भी FLOP होने से नहीं बचा पाए, OTT पर पलटा खेल

करीब 90 मिलियन डॉलर यानी 747 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘क्राइम 101’ को बड़े लेवल पर रिलीज किया गया था. फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ , मार्क रफलो, हेले बेरी, बैरी कोगन जैसे बड़े सितारे नजर आए थे, जिससे इसकी रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, थिएटर में ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मानी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 मिलियन डॉलर के बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई लगभग 595 करोड़ रुपये ही रही, जिसके चलते इसे बॉक्स ऑफिस फ्लॉप कहा गया.

ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब यही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. 1 अप्रैल 2026 को स्ट्रीमिंग के लिए आने के बाद ‘क्राइम 101’ ने तेजी से दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ने लगी और देखते ही देखते यह प्लेटफॉर्म की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई. IMDb पर फिल्म को 6.9 की रेटिंग मिली है, जो दिखाता है कि दर्शकों को इसकी कहानी और परफॉर्मेंस पसंद आ रही है.

पुरानी कहानी-नया अंदाज

फिल्म की कहानी एक प्रोफेशनल ज्वेल चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आखिरी बड़ी चोरी की प्लानिंग करता है. इस मिशन में वो एक इंश्योरेंस ब्रोकर की मदद लेता है, जबकि एक जिद्दी डिटेक्टिव उसके पीछे लगा रहता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नए किरदार और खतरनाक मोड़ फिल्म को और दिलचस्प बना देते हैं. यही वजह है कि थिएटर में कमाल न कर पाने के बावजूद ओटीटी पर फिल्म को दूसरा मौका मिल गया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply