शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फॉर्म-7 भरकर किसी का नाम कटवाया तो खैर नहीं! होगी जेल, UP में चुनाव आयोग के सख्त तेवर​ | IND vs WI 5th T20: बारिश से रद्द हुआ पांचवां मुकाबला, सीरीज 2-2 से बराबर, 4 साल बाद घर में सीरीज नहीं जीत सका भारत​ | IND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ 5वां टी20, इस टीम को मिली ट्रॉफी, जानें किसे और कितनी मिलेगी प्राइज मनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

57 दिनों से जिसे तलाश रहा था परिवार, प्रेमानंद का भक्त मयंक चौहान वृंदावन नहीं… प्रयागराज में मिला​

Kasganj News: कासगंज की आवास विकास कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान के परिवार का पिछले 57 दिनों से चला आ रहा दर्दनाक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. संत प्रेमानंद महाराज का भक्त और 16 वर्षीय किशोर मयंक सिंह चौहान उर्फ मनु सुरक्षित अपनी ननिहाल प्रयागराज पहुंच गया है. बेटे के सकुशल मिलने से परिजनों […]

Kasganj News: कासगंज की आवास विकास कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान के परिवार का पिछले 57 दिनों से चला आ रहा दर्दनाक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. संत प्रेमानंद महाराज का भक्त और 16 वर्षीय किशोर मयंक सिंह चौहान उर्फ मनु सुरक्षित अपनी ननिहाल प्रयागराज पहुंच गया है. बेटे के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है और पुलिस ने भी मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

मामला बीती 7 अगस्त 2026 की रात का है. परिजनों के अनुसार, 16 वर्षीय मयंक रात करीब 2 बजे बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गया था. उसने अपने पास एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने दिल्ली जाकर नौकरी करने की बात लिखी थी. हालांकि, वो संत प्रेमानंद महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा रखता था और नियमित रूप से नामजाप करता था, इसलिए परिजनों को शक था कि वह वृंदावन में महाराज जी के आश्रम या आसपास हो सकता है.

मथुरा से दिल्ली तक की गई तलाश

मयंक के अचानक गायब होने के बाद कासगंज कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. परिजनों ने पिछले 57 दिनों में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और दिल्ली समेत कई धार्मिक व प्रमुख स्थानों पर उसकी दिनरात तलाश की. सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से भी उसके आश्रम में होने की आशंका जताते हुए गुहार लगाई गई थी.

प्रयागराज ननिहाल पहुंचा मयंक, पुलिस जांच में जुटी

करीब दो महीने की लगातार खोजबीन के बाद मयंक सुरक्षित प्रयागराज स्थित अपनी ननिहाल पहुंच गया. मयंक के पिता चंद्रपाल सिंह चौहान ने मीडिया को फोन पर पुष्टि करते हुए बताया कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है और ननिहाल पहुंच चुका है. इधर, कासगंज पुलिस भी मयंक के मिलने की सूचना के बाद कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि पिछले 57 दिनों तक किशोर कहां रहा, किन परिस्थितियों में समय बिताया और वो प्रयागराज कैसे पहुंचा?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY