गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
iPhone Duo से लेकर AirPods 5 तक! Apple Mega Launch Event में आए ये बड़े प्रोडक्ट्स, ये रही पूरी लिस्ट​ | यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े लखनऊ में करेंगे कैंप, रहेगी चुनावी तैयारियों की रणनीति पर नजर​ | गुम गया क्रेडिट कार्ड, किसी और ने खर्च कर दिए सारे रुपए, कौन भरेगा पैसे आप या बैंक, क्या कहता है नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

55% उछल सकता है गोदरेज ग्रुप का ये शेयर, एक्सपर्ट बोले- ₹1000 के पार जाएगा भाव​

शेयर बाजार में गोदरेज ग्रुप की कंपनी गोदरेज एग्रोवेट के शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. लगातार दूसरे दिन इस स्टॉक में शानदार खरीदारी देखने को मिली है. बुधवार, 2 सितंबर को ये शेयर 3 फीसदी चढ़कर 677 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को भी इंट्राडे में शेयर 12 […]

शेयर बाजार में गोदरेज ग्रुप की कंपनी गोदरेज एग्रोवेट के शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. लगातार दूसरे दिन इस स्टॉक में शानदार खरीदारी देखने को मिली है. बुधवार, 2 सितंबर को ये शेयर 3 फीसदी चढ़कर 677 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को भी इंट्राडे में शेयर 12 फीसदी तक उछला था. हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के चलते ये 5.96 फीसदी की बढ़त के साथ 652 रुपये पर बंद हुआ. शेयरों में इस तूफानी तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है. दरअसल, दिग्गज ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा जताते हुए बड़ा दांव खेला है.

कोटक ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

कोटक ने गोदरेज एग्रोवेट पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग को बरकरार रखा है. इसके साथ ही ब्रोकरेज ने शेयर का नया टारगेट प्राइस 1,010 रुपये तय कर दिया है. मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से देखें तो ये टारगेट करीब 55 फीसदी ज्यादा है. इससे पहले 8 जुलाई 2026 को कोटक ने इस शेयर के लिए 850 रुपये का टारगेट दिया था. यानी अब ब्रोकरेज ने अपने ही टारगेट में करीब 19 फीसदी का इजाफा कर दिया है. बाजार के 5 अन्य एनालिस्ट भी इस शेयर को खरीदने की सलाह दे रहे हैं.

पाम ऑयल बिजनेस से बड़ी उम्मीदें

कोटक को कंपनी के पाम ऑयल कारोबार से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि अकेले इस बिजनेस की वैल्यू कंपनी के मौजूदा मार्केट कैप से भी ज्यादा हो सकती है. गोदरेज एग्रोवेट के पाम ऑयल बिजनेस ने FY26 में 430 करोड़ रुपये का एबिटा जनरेट किया था. कंपनी को उम्मीद है कि FY31 तक ये आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा. इसकी एक बड़ी वजह फ्रेश फ्रूट बंच वॉल्यूम में दोहरे अंकों की ग्रोथ हो सकती है. स्थानीय स्तर पर कंपनी की मजबूत पकड़ को देखते हुए कोटक ने इस कारोबार के लिए एबिटा मल्टीपल को 15 गुना से बढ़ाकर 18 गुना कर दिया है.

शानदार ग्रोथ का लॉन्ग टर्म विजन

कोटक का अनुमान है कि FY31 तक कंपनी का कुल एबिटा 4,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. एबिटा मार्जिन भी 23 फीसदी से ज्यादा रहने की संभावना है. ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ग्रोथ कम से कम 2040 तक इसी तरह मजबूत बनी रह सकती है. इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में वैल्यूएडेड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. इससे आने वाले सालों में कंपनी की कमाई को काफी सपोर्ट मिलेगा.

कमजोर नतीजों के बावजूद तेजी

हाल ही में कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जो मिलेजुले रहे. जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 13.8 फीसदी घटकर 128.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 149 करोड़ रुपये था. एबिटा भी 10.9 फीसदी गिरकर 240.1 करोड़ रुपये पर आ गया. इसके उलट, कंपनी का रेवेन्यू 9.2 फीसदी बढ़कर 2,855.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,614.3 करोड़ रुपये था. इन कमजोर नतीजों के बावजूद भविष्य की शानदार योजनाओं के चलते निवेशकों का भरोसा इस शेयर पर कायम है. बीते एक महीने में ये शेयर 22 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. वर्तमान में ये अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 506.10 रुपये से 29 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY