Saturday, April 11, 2026
Entertainment

4000 करोड़ लगाकर भी कोई वैसी ‘रामायण’ न बना पाए… क्या दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की फिल्म पर साधा निशाना?

Dipika Chikhalia: रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर घर घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स का मानना है कि उनकी ये पोस्ट रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ पर तंज हो सकता है, हालांकि एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया. इसी वजह से ये मामला अब चर्चा का विषय बन गया है.

4000 करोड़ लगाकर भी कोई वैसी ‘रामायण’ न बना पाए… क्या दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की फिल्म पर साधा निशाना?
4000 करोड़ लगाकर भी कोई वैसी ‘रामायण’ न बना पाए… क्या दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की फिल्म पर साधा निशाना?

नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ काफी सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म में शामिल हैं. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हुआ, जिसके बाद से लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई सारे फिल्मी सितारों ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था. अब इसी चर्चा को लेकर का पोस्ट भी वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाएं.’ इस लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी, क्योंकि इन दिनों रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है और इसका बजट भी हजारों करोड़ तक बताया जा रहा है. ऐसे में फैंस ने इस पोस्ट को सीधे तौर पर नई ‘रामायण’ से जोड़ना शुरू कर दिया.

दो पार्ट में रिलीज

दिलचस्प बात ये है कि कुछ समय पहले दीपिका चिखलिया ने इस फिल्म के टीजर की तारीफ भी की थी और इसे ‘ग्रैंड’ और ‘रिच’ बताया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म का विजुअल स्केल शानदार लग रहा है और वो इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ऐसे में उनके नए पोस्ट ने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया, क्योंकि इसे उनके बदले हुए रुख के तौर पर भी देखा जा रहा है. अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज होने वाली है और इसे ग्रैंड वीएफएक्स और बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply