24 आंखें, हार्ट अटैक देने वाला जहर… एक इंच बड़े जीव ने किया वैज्ञानिकों को हैरान “ ˌ

24 आंखें, हार्ट अटैक देने वाला जहर… एक इंच बड़े जीव ने किया वैज्ञानिकों को हैरान “ ˌ
Box Jellyfish: 24 eyes, heart attack poison… One inch big creature surprised scientists

बीजिंग: कुछ समय पहले हांगकांग के एक तालाब से अजीबोगरीब जीव बाहर आया था। इस जीव की 24 आंखें थीं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीव असल में एक बेहद जहरीले जेलीफिश की नई प्रजाति का सदस्य है। हांगकांग के माई पो रिजर्व के एक छोटे से तालाब में यह जीव मिला था, जिसका शरीर एक इंच से भी कम लंबा और पारदर्शी है। इसकी तीन लंबी टांग हैं, जो फैलाने पर 10 सेमी तक बढ़ सकते हैं। यह बॉक्स जेलीफिश की नई प्रजाति है। इस जीव की 24 आंख हैं, जो चार-चार के छह ग्रुप में बंटी हैं।

इसकी आंखें संवेदी अंग में छिपी होती है, जिन्हें रोपालियम कहा जाता है। बॉक्स जेलीफिश का नाम उनके शरीर के आधार पर रखा गया है। इसके लंबे और पतले पैर होते हैं, जिनसे यह विष छोड़ता है। इसका जहर कुछ ही मिनटों में लकवा, कार्डियक अरेस्ट और यहां तक मौत की भी वजह बन सकता है। इस जेलीफिश की करीबी प्रजाति ऑस्ट्रेलियाई बॉक्स जेलीफिश है जो दुनिया के सबसे विषैले समुद्री जानवरों में से एक हैं।

मछली से जुड़ा शोध प्रकाशित
अकादमिक जर्नल जूलॉजिकल स्टडीज में पिछले महीने छपे एक शोध में लिखा गया, ‘क्यूबोज़ोआ वर्ग, जिसे आम तौर पर उसके चौकोर आकार के कारण बॉक्स जेलीफिश के रूप में जाना जाता है। इसकी लगभग 50 प्रजातियां हैं। दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में इसका नाम आता है।’ हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने तीन साल तक जेलिफिश का अध्ययन किया और पाया कि माई पो नेचर रिजर्व में तालाब में झींगे से ज्यादा यह जेलीफिश हैं।

क्या दिया गया जेलीफिश का नाम
जेलीफिश की यह प्रजाति इस क्षेत्र में अपनी तरह का एकमात्र जीव है। वैज्ञानिकों ने रिजर्व के सम्मान में इसे ट्रिपेडेलिया माईपोएंसिस नाम दिया है। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर किउ जियानवेन ने कहा, ‘यह प्रजाति वर्तमान में सिर्फ माई पो में पाई जाती है।’ हालांकि उनका यह भी मानना है कि जेलीफिश की यह प्रजाति दूर भी पाई जा सकती है। यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन के पानी में पहली बार यह जेलीफिश देखी गई है।