गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रिलायंस पर नुवामा की बड़ी भविष्यवाणी, असली मुनाफा कराएगा अंबानी का ये नया बिजनेस!​ | UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए सपा का चौकाने वाला नाम, यूपी सियासत में हलचल तेज​ | Team India ने Asian Games 2026 में T20I में 100 से अधिक रनों से जीत का बनाया नया World Record​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2 October को रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, Drishyam 3 से Verity तक देखें पूरी लिस्ट​

अक्टूबर का महीना सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अक्टूबर के पहले शुक्रवार की रिलीज की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कुल 6 फिल्में और सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर ओटीटी और सिनेमाघरों […]

अक्टूबर का महीना सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अक्टूबर के पहले शुक्रवार की रिलीज की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कुल 6 फिल्में और सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर ओटीटी और सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए क्या नया आने वाला है।

दृश्यम 3 में फिर दिखेगा विजय सलंगावकर का किस्सा

अक्टूबर की बड़ी रिलीज में अजय देवगन की दृश्यम 3 शामिल है। फिल्म अपनी तीसरी कड़ी के साथ लौट रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस थ्रिलर में इस बार विजय सलंगावकर का किस्सा आरपार होता नजर आएगा। उन पर एक नहीं, बल्कि कई पुलिस अधिकारियों की नजर है। फिल्म में अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर

लव में प्यार की थ्योरी का होगा टेस्ट

लव की कहानी दो अलगअलग डेटिंग ऐप के संस्थापकों के इर्दगिर्द घूमती है, जो प्यार को लेकर अपनीअपनी सोच को असल जिंदगी में आजमाते हैं। फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास मुख्य भूमिका में हैं। एक तरफ तारा का मानना है कि प्यार गणना के आधार पर होता है, वहीं मैथ्यू की सोच इससे बिल्कुल अलग है।

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: रोमांटिक

पूजा मेरी जान में कोर्टरूम तक पहुंचेगी कहानी

पूजा मेरी जान एक मनोवैज्ञानिक रोमांचक फिल्म है, जिसकी कहानी अदालत के इर्दगिर्द घूमती है। पूजा की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसके द्वारा ठुकराया गया लड़का आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद पूजा को गंभीर कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिल्म में मृणाल ठाकुर अहम भूमिका में हैं।

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: जी5
जॉनर: कोर्टरूम ड्रामा

दुपहिया सीजन 2 में फिर मचेगी धड़कपुर में हलचल

धड़कपुर में एक बार फिर चोरी को लेकर हलचल मचने वाली है। दुपहिया के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब अमेजन प्राइम वीडियो इसका दूसरा सीजन लेकर आया है। नए सीजन में भोजपुरी स्टार निरहुआ भी नजर आएंगे।

रिलीज डेट: 1 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
जॉनर: ग्रामीण कॉमेडी ड्रामा

वैरायटी में दिखेगी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की कहानी

हिंदी में जहां दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं कोलीन हूवर के चर्चित उपन्यास पर आधारित फिल्म वैरायटी भी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। यह हॉलीवुड की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है।

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
जॉनर: मनोवैज्ञानिक थ्रिलर

प्रेम कीटाणू में दिखेगी दोस्तों की मजेदार कहानी

प्रेम कीटाणू एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया मुख्य भूमिका में हैं। कहानी उत्तर प्रदेश के उन दोस्तों की है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है। स्कूल में उनके नंबर खराब आए, प्यार में उनका दिल टूटा और मातापिता के दबाव का भी उन्हें सामना करना पड़ा। इन्हीं हालात के बीच फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY