Entertainment

12,000 गाने और दुबई से लंदन तक फैला था कारोबार, जानें कितनी रईस थीं Asha Bhosle

Asha Bhosle Net Worth: बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर और लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का आज निधन हो गया है। आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में से एक हैं। वे पिछले कुछ दिनों से सीने में इंफ्केशन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी।

12,000 गाने और दुबई से लंदन तक फैला था कारोबार, जानें कितनी रईस थीं Asha Bhosle
12,000 गाने और दुबई से लंदन तक फैला था कारोबार, जानें कितनी रईस थीं Asha Bhosle

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते आशा भोसले का निधन हुआ है। महाराष्ट्र भाजपा के नेता आशीष शेलार ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

रिपोर्ट्स के अनुसार, की टोटल नेटवर्थ लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी प्रॉपर्टी वैल्यू ही लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इस मामले में उनका नाम श्रेया घोषाल और तुलसी कुमार जैसी बड़ी सिंगर्स के साथ लिया जाता है।

Asha Bhosle की कमाई के कई स्रोत

हालांकि अब वे पहले की तरह फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनकी आय के स्रोत आज भी मजबूत हैं। ग्लोबल म्यूज़िक टूर, प्राइवेट एल्बम और रॉयल्टी से उन्हें लगातार कमाई होती रहती है।

रेस्टोरेंट चेन की सफलता

उनका Asha’s Restaurant एक इंटरनेशनल फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। यह चेन दुबई, कुवैत और यूके समेत 14 से अधिक लोकेशनों पर मौजूद है और अपने ऑथेंटिक नॉर्थ-वेस्ट इंडियन खाने के लिए जानी जाती है।

रिकॉर्ड और अवॉर्ड्स की लंबी सूची

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकारों में शामिल करता है। उनके नाम दादासाहेब फाल्के, पद्म विभूषण और कई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स शामिल हैं।

ग्रैमी नॉमिनेशन भी हासिल

बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें 1997 में अपने एल्बम “Legacy” के लिए के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। संगीत उद्योग में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान हैं, जो रिकॉर्डिंग अकादमी (Recording Academy) द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply