Viral

10 दिन में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, LPG सिलेंडर का क्या है हाल, कहां पहुंची CNG की कीमत?

LPG CNG Price Latest Update: मिडिल ईस्ट युद्ध ने भारत में महंगाई का वार कर दिया है. पेट्रोल-डीजल के दाम का ब्रेक फेल हो चुका है. बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी कर दी गई है. भारत में 15 मई के बाद से 4 बार तेल के दाम बढ़ चुके हैं. आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है. आज पेट्रोल 2.61 रुपये/लीटर, डीजल के दाम 2.71/लीटर हुए बढ़ गए. पेट्रोल के दाम बीते 10 दिनों में 7.40 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं. वहीं डीजल के दाम 7.52 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं.ईरान युद्ध के चलते भारत की तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भारी नुकसान के बीच तेल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है.

10 दिन में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, LPG सिलेंडर का क्या है हाल, कहां पहुंची CNG की कीमत?
10 दिन में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, LPG सिलेंडर का क्या है हाल, कहां पहुंची CNG की कीमत?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब-कब बढ़े
15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई
19 मई को पेट्रोल के दाम 90 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे बढ़ गए.
23 मई को पेट्रोल के रेट में फिर से 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे बढ़ गए.
25 मई को पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये और डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है.

LPG सिलेंडर का रेट आज क्या है ?
खाड़ी युद्ध और होर्मुज पर पाबंदी के चलते भारत में LPG के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हो चुकी है. भारत एलपीजी के लिए आयात पर निर्भर है. 90 फीसदी तक एलपीजी की जरूरतों को आयात से पूरा करता है. खाड़ी देशों से एलपीजी का आयात करता है, युद्ध की वजह से उसे भारी झटका लगा है. एलपीजी की किल्लत और लागत बढ़ने की वजह से भारत में चार पर LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. आखिरी बार 1 मई 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे. एक झटके में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ गए. 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में आखिरी बार 6 मार्च 2026 को 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

आज LPG सिलेंडर के दाम
राजधानी दिल्ली में 14.2 KG वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 913 रुपये में मिल रहे हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में सीधे 993 की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब दिल्ली में सिलेंडर के दाम 3000 के पार पहुंच गई .

कब-कब बढ़े सिलेंडर के दाम
1 मार्च को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 28 से 31 प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी.
1 अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी.
1 मई को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक साथ 993 से 994 तक का भारी इजाफा किया गया.

Khabar Monkey

CNG के रेट कब कब बढ़े ?
मई महीने में तीन बार CNG के दाम बढ़ाए गए. 15 मई को सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए.
17 मई को सीएनजी का दाम फिर 1 रुपये और बढ़ाया गया.
23 मई को तेल कंपनियों ने फिर से सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो दाम की बढ़ोतरी कर दी.

एक महीने में तीन बार सीएनजी गैस के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. वहीं नोएडा में 89.70 रुपये किलो सीएनजी बिक रही है.

Leave a Reply