शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
घर खरीदना हो या डेट पर जाना, दिल्ली सबसे किफायती! सैलरी पर रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा​ | UPI पेमेंट होगा महंगा! MDR लागू हुआ तो आपकी जेब पर क्या होगा असर?​ | देश में एकबार फिर होगी नोटबंदी! रिजर्व बैंक ने कर ली पूरी तैयारी-जानें पूरी खबर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

1 टिकट की कीमत होश उड़ाने वाली, इतिहास का सबसे महंगा स्पोर्ट्स इवेंट बना फीफा 2026 का फाइनल​

FIFA World Cup 2026 final: 20 जुलाई की रात फीफा विश्व कप 2026 का चैंपियन मिल जाएगा. खिताबी जंग में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने जगह बनाई है. इन दोनों मजबूत टीमों के बीच होने वाले फाइनल को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है. मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले […]

FIFA World Cup 2026 final: 20 जुलाई की रात फीफा विश्व कप 2026 का चैंपियन मिल जाएगा. खिताबी जंग में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने जगह बनाई है. इन दोनों मजबूत टीमों के बीच होने वाले फाइनल को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है. मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले ने अमेरिका में टिकट रीसेल के इतिहास के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

टिकट रीसेल मार्केटप्लेस ‘टिकपिक’ के मुताबिक, यह मैच अमेरिकी खेल इतिहास का अब तक का सबसे महंगा इवेंट बन चुका है. फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. खरीदारों ने औसतन 11,327 डॉलर प्रति टिकट का भुगतान किया है. अगर औसत कीमतों की बात करें, तो इस वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमेरिका का सबसे महंगा स्पोर्ट्स इवेंट 2024 का ‘सुपर बाउल’ था, जहां टिकट की औसत कीमत 9,411 डॉलर थी.

सबसे महंगा टिकट
स्टेडियम के खास सेक्शन के लिए एक टिकट की कीमत 28,479 डॉलर तक पहुंच गई है. यह वही जगह है, जो बैठने की उच्च श्रेणी में आती है.

सबसे सस्ता टिकट
होश उड़ाने वाली बात यह है कि रीसेल मार्केट में सबसे सस्ता टिकट भी 6,943 डॉलर में मिल रहा है.

प्राइज मनी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
इस बार फीफा वर्ल्ड कप में मिलने वाली प्राइज मनी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप के मुकाबले इस बार 50% ज्यादा इनामी राशि दी जा रही है. खिताब जीतने वाली टीम को करीब 420 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को लगभग 277 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड बता रहे रोमांचक होगा फाइनल
अगर स्पेन और अर्जेंटीना के बीच पुराने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के इतिहास को देखें, तो दोनों टीमों के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर रही है. दोनों ही दिग्गज टीमें अब तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में कुल 14 बार आमनेसामने आई हैं, जहां दोनों का पलड़ा पूरी तरह से बराबर रहा है. इस दौरान अर्जेंटीना ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं स्पेन की टीम ने भी ठीक 6 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मैच बराबरी पर छूटे हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि मैदान पर दोनों का पलड़ा एक समान है और 20 जुलाई को होने वाले इस फाइनल में दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

यामाल और मेसी पर हर किसी की होगी नजर
यह मुकाबला दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच है. एक तरफ मौजूदा विश्व विजेता अर्जेंटीना है, तो दूसरी तरफ युवा सितारों से सजी यूरोपीय चैंपियन स्पेन की टीम. लियोनेल मेसी बतौर कप्तान लगातार दो फीफा विश्व कप खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं, जबकि स्पेन के युवा स्टार लामीन यामाल के पास पेले के बाद विश्व कप फाइनल खेलने और जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनने का मौका है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY