
Post Budget Impact: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने 9वें बजट भाषण में करीब 84 मिनट तक बोलीं और 53.5 लाख करोड़ रुपए का बहीखाता पेश किया. इस बजट में आम आदमी के लिए कोई बड़े ऐलान नहीं हुए, न तो मिडिल क्लास को टैक्स में राहत मिली और न ही सोने-चांदी की कीमतों को लेकर बड़े ऐलान हुए. बजट को सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं बल्कि बाजार भी नकार दिया. शेयर बाजार के खिलाड़ियों पर टैक्स बढ़ोतरी के ऐलान ने सेंसेक्स को क्रैश होने पर मजबूर कर दिया. बजट 2026 में जैसे ही STT को बढ़ाने की घोषणा हुए बाजार में कल्तेआम मच गया और सेंसेक्स 1600 अंक टूट गया . बाजार को ऐलान पसंद नहीं आया को सोने-चांदी की कमी भी खली. बजट के दिन और बजट के बाद सोने-चांदी की फिसलने की रफ्तार जारी है.
बाजार को नहीं आया बजट , लूट लिए 10 लाख करोड़
जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में डेरिवेटिव मार्केट यानी फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में को 0.10% से बढ़ाकर 0.15% करने की घोषणा की बाजार में हाहाकार मच गया. सेंसेक्स 3000 फिसलते हुए आखिरी में 1546 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. मार्केट में आई इस सूनामी ने 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक खास हो गए. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ तक फिसल गया. चीन-पाकिस्तान के लिए ‘धुरंधर’ तो ट्रंप के लिए ‘ट्रैप’…84 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने किसी को दिखाया आईना तो किसी को बता दी औकात
बजट के ऐलान ने बढाया शेयर बाजार का दर्द
सोमवार, 2 फरवरी को भी शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही. पोस्ट बजट 2026 का दवाब सेंसेक्स पर दिखा. BSE खुला तो हरे रंग के साथ, लेकिन कुछ ही मिनटों में लहुलुहान हो गया. 11 बजे तक सेंसेक्स 271 अंक की गिरावट के साथ 80,450.95 अंक पर पहुंच गया. करीब 11.20 बजे Sensex 322 अंक टूटकर 80,401.2 पर आ गया, वहीं Nifty 50 करीब 139 अंक गिरकर 24,686.45 के स्तर पर पहुंच गया. बैंकिंग शेयरों में भारी दबाव रहा. शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों के 2 लाख करोड़ डूब गए. शेयर बाजार को STT के दर्द को झेलकर गिर रहा है, लेकिन सोने-चांदी का हाल तो उससे भी बुरा है. बजट में सोने-चांदी का नाम तक नहीं आया, लेकिन कीमतें लगातार क्रैश हो रही हैं. Gold-Silver Rate: जितनी स्पीड से चढ़ा,उतनी ही तेजी से फिसल रहा सोना-चांदी, आज फिर गिरे भाव…अभी खरीदें या करें और गिरने का इंतजार ?
चांदी 42 फीसदी तक क्रैश , सोने में बड़ी गिरावट
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी की कीमत 72500 रुपये तक गिर चुकी है. वहीं सोने की कीमत में आज अब तक 4000 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है. 1 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना जो 1,53,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही थी, वो आज 1,48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है और इसमें गिरावट लगातार जारी है. ये गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें खरीदारी करनी है, लेकिन उन्हें बहुत परेशान कर रहा है, जिन्होंने इसमें निवेश कर रखा है, गोल्ड ईटीएफ में गिरावट निवेशकों को बेहाल कर रही है . दरअसल लोगों को उम्मीद थी कि वित्त मंत्री बजट में सोने-चांदी से जुड़े कस्टम ड्यूटी में कुछ राहत देंगी. लोगों को आस थी कि बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी को 6 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी किया जाएगा, लेकिन वित्त मंत्री की ओर से पूरे बजट भाषण में सोने-चांदी का नाम भी नहीं लिया गया.
MCX पर आज सोने-चांदी की कीमत
MCX पर चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 43% तक गिर चुकी है तो वहीं सोना गिरकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है. MCX पर मार्च डिलीवरी वाला सिल्वर 9 फीसदी क्रैश होकर 2,33,744 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. ये अपने ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो से 42 फीसदी तक गिर चुका है.MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत 1,40,204 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इसमें गिरावट का ट्रेड बना हुआ है.
बजट 2026 के ऐलान के बाद सोना-चांदी कितना गिरे
बजट 2026 के ऐलान के बाद सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की स्थिति देखें तो 1 फरवरी से लेकर अब तक सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आ चुकी है.
24 कैरेट वाला सोना जो 29 जनवरी को 1,78,121 रुपये /10 ग्राम पर बिक था वो 2 फरवरी को गिरकर 1,48,700 रुपये /10 ग्राम पर पहुंच गया. यानी करीब 30,000 रुपये सस्ता हो चुकी है.
22 कैरेट वाला सोना जो 30 जनवरी को 1,75,416 रुपये /10 ग्राम पर बिक था वो 2 फरवरी को गिरकर 1,48,100 रुपये /10 ग्राम पर पहुंच गया.
18 कैरेट वाला सोना जो 30 जनवरी को 1,61,327 रुपये /10 ग्राम पर बिक था वो 2 फरवरी को गिरकर 1,36,210 रुपये /10 ग्राम पर पहुंच गया.
1 किलो चांदी की कीमत 3,85, 933 रुपये पर पहुंच गई थी वो अब फिसलकर 2,33,774 रुपये पर पहुंच गई है.






