Viral

होर्मुज से अमेरिकी जहाज को लौटाया, वीडियो जारी कर ईरान का दावा

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान के सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया. दावा किया गया है कि यह वीडियो रविवार का है, जिसमें ईरानी नेवी एक अमेरिकी युद्धपोत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की चेतावनी दे रहा है. यह वीडियो करीब 64 सेकंड का बताया जा रहा है. इसे कई ईरानी दूतावासों ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.

होर्मुज से अमेरिकी जहाज को लौटाया, वीडियो जारी कर ईरान का दावा
होर्मुज से अमेरिकी जहाज को लौटाया, वीडियो जारी कर ईरान का दावा

वीडियो में इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का एक अधिकारी अमेरिकी जहाज को चेतावनी देता सुनाई देता है. वह कहता है कि US नेवी वॉरशिप 121, तुरंत अपना रास्ता बदलकर हिंद महासागर की ओर लौट जाओ, नहीं तो तुम्हें निशाना बनाया जाएगा. दूसरी तरफ से एक महिला का जवाब आता है कि यह यह गठबंधन युद्धपोत 121 है. हम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने ट्रांजिट रास्ते पर हैं, हमारी तरफ से आपको कोई खतरा नहीं है.

अमेरिकी ने घटना की पुष्टि नहीं की

इसके बाद ईरान की ओर से आखिरी चेतावनी दी जाती है कि आसपास के सभी जहाज 10 मील दूर रहें, नहीं तो बिना चेतावनी हमला किया जा सकता है. हालांकि, अमेरिका ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है. शनिवार को अमेरिका ने यह भी दावा किया कि उसके जहाज पीछे नहीं हटे, बल्कि उन्होंने इस इलाके में समुद्री माइंस हटाने का काम किया.

होर्मुज की नाकाबंदी करेगी US

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में आने-जाने वाले जहाजों पर कड़ी नजर रखेगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस इलाके में नाकाबंदी शुरू करेगा. जो भी जहाज ईरान को टोल देगा, उसे रोका जाएगा. ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान जहाजों से लगभग 20 लाख डॉलर का टोल लेकर उन्हें गुजरने दे रहा है, यह जबरन वसूली है.

होर्मुज को लेकर पीस डील में फंसा पेंच

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का एक बहुत अहम समुद्री रास्ता है, जहां से पहले दुनिया के कुल तेल का करीब 20%गुजरता था. इसके बंद होने से कई देशों में तेल सप्लाई प्रभावित हुई है और हालात मुश्किल हो गए हैं. पिछले कुछ समय में कई जहाजों ने इस रास्ते से गुजरने की कोशिश की, लेकिन खतरे को देखते हुए बीच में ही वापस लौट गए.

ईरान ने जैसे भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को सीमित रूप से गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. इस मुद्दे पर इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया. इसलिए होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता और तनाव अभी भी जारी है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply