Tuesday, February 24, 2026
CrimeTech

हिमाचल सदन में ठहरे थे एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के वर्कर्स, हो गया बवाल

हिमाचल सदन में ठहरे थे एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के वर्कर्स, हो गया बवाल

दिल्ली/शिमला. नई दिल्ली में हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की हाल ही में रेड को लेकर सवाल उठे थे. बिना वॉरंट के हिमाचल सदन के कमरे में घुसने पर खासा हंगामा हुआ था. अब दिल्ली में चाणक्यपुरी में हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की रेड की वजह सामने आई है. हालांकि, रेड के दौरान दिल्ली पुलिस घर गई थी औऱ खाली हाथ उल्टे पांव उसे लौटना पड़ा था.

दरअसल, नई दिल्ली के भारत मंडपम में अयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के वर्करों ने प्रदर्शन किया था और इस प्रदर्शन में शामिल यूथ कांग्रेस के वर्कर हिमाचल सदन में ठहरे हुए थे. इसी आशंका को लेकर पुलिस ने यहां पर रेड डाली थी.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यूथ कांग्रेस के नेशनल कन्वीनर जितेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार किया है. जितेंद्र यादव 16 फरवरी को दिल्ली में आया था और फिर हिमाचल भवन में रुका हुआ था. उधर, बिहार नंबर की गाड़ी को दिल्ली पुलिस ने हिमाचल सदन चाणक्य पुरी से जब्त किया है. इसी गाड़ी से दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन में इस्तेमाल सामग्री बरामद हुई है, जिसमें टीशर्ट, हैंड बिल, पोस्ट शामिल है. इसके अलावा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बैग भी इसमें बरामद हुए है.

गौरतलब है प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता अलग-अलग प्रदेशों से थे और प्रदर्शन से पहले यह एक जगह इकट्ठे हुए हैं. बाकायदा इनको लॉजिस्टिक्स प्रोवाइड करवाया गया था. इस गाड़ी को हिमाचल सदन कौन लेकर गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है फिलहाल इस गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है.

दिल्ली पुलिस घिर गई थी
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जब हिमाचल सदन में रेड मारी थी तो उसके पास सर्च वॉरंट नहीं था. इस दौरान पुलिस को रिशेप्शन से सीधा एक महिला वकील के कमरे में भेजने पर हंगामा हो गया था. महिला वकील और उनके साथी ने पुलिस से सवाल जवाब किए थे तो पुलिस को उल्टे पांव भागना पड़ा था.

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस मामले पर सवाल उठाए हैं और जांच की मांग की है. सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली हिमाचल भवन और सदन पर पुलिस रेड. आरडीजी मांगने गए थे या RAID. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

Leave a Reply