
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये के लिए नए सिरे से आवेदन होंगे। योजना के तहत महिलाओं की पात्रता के लिए दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय की शर्त के बाद नया फार्म जारी होगा। इसके लिए विभाग सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहा है। पूर्व में हुए आवेदन अब मान्य नहीं होंगे।
प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों और महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की थी। योजना के तहत लाखों की संख्या में आवेदन भी आए। अधिक आवेदन होने पर ये ग्रामसभाओं को भेजे गए। इसमें ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद ही 1500 की राशि मिलनी थी।
वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
अब दो लाख रुपये का नया आदेश होने के बाद सारी प्रक्रिया नए सिरे से होगी। जिन महिलाओं को दो लाख से कम परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र देना होगा। साथ ही बीपीएल की महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। नए फार्म में इसके लिए अलग से कालम होगा।
मंडी में आए थे 1.19 लाख आवेदन
मंडी जिला की बात करें तो 1.19 लाख आवेदन योजना के तहत आए थे, जिसमें से 3187 महिलाओं को 1500 रुपये मिले थे। इसके बाद अधिक मामले आने पर इनकी पात्रता जानने के लिए पंचायतों और नगर निकायों को मामले भेजे गए, इसमें ग्राम सभा में भेजे गए, जहां से केवल 300 के करीब आवेदन ही आए थे। वर्ष 2024 में योजना के तहत 2.70 करोड़ का बजट जारी हुआ था।
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकार की ओर से आदेश आते ही इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत नए फार्म भरे जाएंगे, इसमें आय प्रमाण पत्र महिलाओं को देना होगा।





