Wednesday, March 25, 2026
Viral

हिमाचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न! बारिश-बर्फबारी के साथ एवलांच का खतरा, इन जिलों में अलर्ट


हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च से मौसम बदलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं.

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा
2700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों, खासकर लाहौल-स्पीति और कुल्लू में हिमखंड (एवलांच) गिरने की आशंका जताई गई है. ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

28 मार्च तक खराब रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रह सकता है.

24-25 मार्च: कई हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है
26 मार्च: पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना
27 मार्च: मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी
28 मार्च: ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

तापमान में गिरावट
मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
शिमला – 18°C
सुंदरनगर – 27.3°C
ऊना – 30.2°C
केलांग – 5.2°C
सोलन – 24°C
वहीं न्यूनतम तापमान में कुकुमसेरी में -3.1°C और ताबो में -0.5°C दर्ज किया गया.

पर्यटकों की आवाजाही जारी
मौसम साफ रहने के दौरान पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचे. हालांकि मौसम खराब होने के पूर्वानुमान को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply