Viral

हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 5 दिनों तक संभल कर रहने की सलाह; जानें कैसा रहेगा मौसम


प्रदेश में 26 से 30 मार्च तक आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात तथा मैदानी व मध्यवर्ती कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

27 मार्च को भी प्रदेश में मौसम अनुकूल रहने की संभावना है, हालांकि इस दिन किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 28 से 30 मार्च तक पश्चिम विक्षोभ के पहले से ज्यादा सक्रिय होने से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात व अन्य क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना रहा और धूप निकली रही। केलंग व कुकुमसेरी में हिमपात तो कई स्थानों पर वर्षा हुई ह। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलंग में तीन सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 1.2 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है।

मुरारी देवी में 27 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 15.2, जोगिंद्रनगर में 15, भरमौर में 11.0, मनाली, चंबा और मंडी में सात-सात, सराहन में पांच, कुकुमसेरी में 4.2, भुंतर में चार तथा कल्पा में 3.2 मिलीमीटर वर्ष दर्ज की गई है। जिला कुल्लू में स्थित जलोड़ी दर्रा एक सप्ताह के बाद छोटे वाहनों की बहाल हो गया है। औट-लुहरी सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग हिमपात होने के कारण बंद था।

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C) स्थिति
ताबो -0.2 11.1 सबसे ठंडा
कल्पा 0.8 21.3 सर्द रातें
मनाली 3.9 17.4 सुखद दिन
कुफरी 4.1 10.8 ठंडी हवाएं
भुंतर 7.0 24.6 सामान्य
धर्मशाला 7.2 22.0 सुहावना
शिमला 8.4 16.4 मध्यम ठंड
सोलन 9.4 23.2 हल्की गर्मी
सुंदरनगर 9.9 25.8 गर्म दिन
नाहन 10.2 24.4 सामान्य
मंडी 10.7 25.2 गर्म दिन
कांगड़ा 11.8 27.1 तेज धूप
ऊना 13.0 28.6 सबसे गर्म

किन्नौर में हिंदुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को शौंगटोंग के पास चट्टानें गिर गई। हालांकि चट्टानों से किसी वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा है। चट्टानों से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। इससे करीब तीन घंटे यातायात बंद रहा। मार्ग बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन के मार्ग बहाल करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply